• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो यात्रियों की मौत

Writer D by Writer D
21/07/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया
0
Tejas Express

Tejas Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शुक्रवार की रात दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के कंचौसी स्टेशन पर ट्रेन की पटरियों पर बैठे दो यात्रियों की तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) की चपेट में आने से मौत हो गई।

तेजस एक्सप्रेस के चालक ने एमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। घटना के बाद जीआरपी पहुंची और शव को ट्रैक से हटाया। शव क्षत विक्षत हो गए थे। घटना के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को भी आउटर पर रोका गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे आनंद बिहार से मऊ जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कंचौसी में स्वर्ण शताब्दी व तेजस एक्सप्रेस को गुजारने के कारण लूप लाईन में रोका गया। इस बीच कुछ यात्री गर्मी के कारण कोच से बाहर निकल आए। दो यात्री डाउन लाईन की पटरी पर बैठ गए। इस बीच तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) आ गई और दोनों यात्रियों के परखच्चे उड़ गए। तेजस एक्सप्रेस के चालक ने एमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी होते ही जीआरपी व आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। ट्रैक से शवों को हटाकर तेजस को रवाना किया गया। पीछे आ रही स्वर्ण शताब्दी को आउटर पर रोका गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। दोनों की उम्र 30 से 35 के बीच में बताई जा रही है। जीआरपी व आरपीएफ पहचान कराने की कोशिश में लगी है। घटना के बाद डाउन लाइन प्रभावित हुई तो समर एक्सप्रेस को रवाना कर शताब्दी को लूप लाईन से गुजरा गया।

स्टेशन अधीक्षक अविनाश शास्त्री ने बताया की अब ट्रैक सुचारू रूप से चालू है। मृतकों की पहचान कराने की कोशिश जारी है। कंट्रोलर को सूचना दे दी गई हैं।

Tags: Auraiya NewsTejas Expressup news
Previous Post

अभियान का समापन हुआ है, सफाई का कार्य निरंतर चलता रहेगा : एके शर्मा

Next Post

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

यह भी पढ़ें

Lekhpal

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
Road Accident

सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

01/05/2021

शादी के बाद रश्मिका के साथ मनाली पहुंचे रणबीर कपूर

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version