• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डीएम नेहा शर्मा ने ‘मेरा गोण्डा मेरी शान’ अभियान का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
22/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
neha sharma

neha sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए मेरा गोण्डा मेरी शान अभियान की शुरुआत की है। डीएम (DM Neha Sharma) ने शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से जनपदवासियों को सम्बोधित कर इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी जनपदवासियों से आगामी 15 अगस्त तक संचालित स्वच्छता के इस महाभियान से जुड़ने और अपने जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने में योगदान करने की अपील भी की।

गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग दें

जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)  ने शनिवार सुबह डीएम गोण्डा के फेसबुक पेज के माध्यम से जनपदवासियों को सम्बोधित किया। उन्होंने बताया कि मेरा गोण्डा मेरी शान अभियान जनभागीदारी के साथ जनपद को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि निकाय में नियमित रूप से प्रातः 05 से 08 बजे तक साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्य बाजारों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सांस्कृतिक एवं पर्यटक स्थलों पर दैनिक रूप से सांयकाल द्वितीय पाली में सफाई का कार्य कराए जाने के साथ ही कूड़े का उठान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने जनपद वासियों से घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग कर इकट्ठा करके देने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से कूड़े के समुचित निस्तारण में सहयोग मिलेगा।

नालों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें

जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)  ने संबंधित अधिकारियों को नालों / नालियों की सफाई के लिए भी विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों को ठीक कराने एवं उनके अनुरक्षण व संचालन के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित करते हुये सूक्ष्म कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से दिन में एण्टीला स्प्रे का छिड़काव करने तथा शाम के समय फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में सहयोग करें

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को संचालित इस अभियान के अंतर्गत जनपद वासियों को प्रतिबंधित सिंगल उस प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। जनसामान्य के मध्य प्रतिबन्धित प्लास्टिक उपयोग के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को प्लास्टिक कैरीबैग के स्थान पर अन्य विकल्पों यथा जूट बैग, कपड़ों का बैग इत्यादि का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नगरीय निकायों में विशेष अभियान चलाकर पार्कों, सड़कों, फुटपाथों एवं पार्किंग क्षेत्रों में से अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने जनपद वासियों से इसमें सहयोग करने की अपील की है।

सात्विकता और लोककल्याण का प्रतीक हैं महात्मा विदुर : योगी

कूड़े के ढेर खत्म, होगा सौंदर्यीकरण

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) ने बताया कि जनपद के सौंदर्यीकरण को भी इस अभियान में शामिल किया गया है। शहर के मुख्य स्थलों पर वॉल म्युरल्स तथा वॉल पेन्टिंग का कार्य विभिन्न थीम के आधार पर कराये जायें। यह कार्य बारिश के बाद शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गार्बेज बर्नेबल प्वाइन्ट को शत-प्रतिशत समाप्त करते हुए उक्त स्थलों का सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा।

सरकारी दफ्तरों के लिए स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा

सरकारी कार्यालयों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा का आयोजन किए जाने का फैसला लिया गया। फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य सरकारी कार्यालय में पहुंचने वाले जनपद वासियों को साफ और स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत मासिक स्तर पर सभी सरकारी कार्यालयों की समीक्षा की जाएगी। इस प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विभागों में समन्वय अधिकारी मुख्य मार्गों को चमकाने की पहल

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) ने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे जनपदों से आने वाले लोग मार्गो की स्थिति के आधार पर जनपद का आकलन करते हैं। कई बार देखने में आया है कि विभागों में समन्वय ना होने के कारण मुख्य मार्ग ही गंदे दिखाई देते हैं। इस को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने जल्द ही मुख्य मार्गों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन

जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) ने बताया कि स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा की तरह ही जनभागीदारी के साथ स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत कूड़े की नियमित उठान, 100 फीसद डोर टू डोर कलेक्शन, नाली, नालों की साफ सफाई जैसे स्वच्छता के सभी मानकों पर खरे उतरने वाले वार्ड को पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही जनभागीदारी के साथ प्लॉग रन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Tags: gonda newsNeha Sharmaup news
Previous Post

क्लास में इंसुलिन और ग्लूकोमीटर लेकर जा सकेंगे छात्र

Next Post

एके शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराने के दिए निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें

Sushant-Rhea Chakraborty

रिया ने सुशांत को डिप्रेशन से उबारने के लिए मेरे पास आई थीं: आध्यात्मिक गुरु

17/08/2020
AK Sharma

एके शर्मा ने जन-शिकायतों को गम्भीरता से लेने और त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

13/07/2023
kvs class 1 admission

आज जारी होगी नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट, यहां चेक करें लिस्ट

21/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version