• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग घायल

Writer D by Writer D
23/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Stone pelting on Kanwariya

Stone pelting on Kanwariya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के बारादरी क्षेत्र में कांवड़ियों (Kanwariyas) और एक अन्य समुदाय के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए।

हालात को काबू में करने के लिये पांच थानों से पुलिस फोर्स बुला ली गई। प्रशासन और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली प्रभाकर चौधरी ने कहा कि जोगी नवादा क्षेत्र में कावड़ियों पर पथराव हुआ है। कुछ फुटेज ऐसी आई है जिसमें दोनों ओर से पथराव हो रहा है। फोटोग्राफी से छानबीन कराई जा रही है जिससे शरारती तत्व चिन्हित हो सके। चिन्हित लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब दो बजे जोगी नवादा इलाके में गुसाई गौटिया से लगभग दो हजार कांवड़ियों (Kanwariyas) का जत्था कछला में जल लेने जा रहा था। इस बीच शाहनूरी मस्जिद के पास दूसरे समुदाय लोगों ने छतों से कावड़ियों पर पथराव कर दिया। इसमें 12 से ज्यादा कांवड़िये घायल हो गए जिसमें महिला, पुरुष, कांवड़िये शामिल है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ आशीष प्रताप सिंह और पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जीत गई जिंदगी! 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

पुलिस ने पूरे इलाके की नाकांबदी कर दी। दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि कांवड़ वाले कभी इस रास्ते से नहीं गए हैं। उन्होंने कांवड़ियों के जाने का विरोध किया जिसके बाद पथराव हो गया।

पथराव से संबंधित कई वीडियो वायरल होने अफवाहों का दौर शुरू हो गया। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और एसएससी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर जायजा लेने पहुंच गए। नगर विधायक व वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार ने कहा है कि प्रदेश भर में माहौल खराब करने के लिए कुछ अवांछित तत्व इस तरह की घटनाएं करवाने में शामिल हो सकते हैं इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उस पर कड़ी कार्यवाही भी होगी।

Tags: Bareilly newscrime newskanwariyasup news
Previous Post

जीत गई जिंदगी! 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित निकाला गया

Next Post

पथराव के बाद कांवड़ियों का पीलीभीत बाईपास पर हंगामा, लगाया जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
Kanwariyas

पथराव के बाद कांवड़ियों का पीलीभीत बाईपास पर हंगामा, लगाया जाम

यह भी पढ़ें

corona positive

केरल से लखनऊ लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, विभाग में मचा हड़कंप

02/01/2024
House Attached

गैंगस्टर कमलेश यादव की 44 लाख की सम्पत्ति कुर्क

16/11/2022
राम नगरी में 2.30 घंटे रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का 3 घंटे का अयोध्या शेड्यूल, जानें हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद कब-कब क्या करेंगे

03/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version