• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राप्ती नदी पर बनेगा आठ लेन का राजघाट पुल, सेतु निगम ने दी मंजूरी

Writer D by Writer D
25/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Rapti River

Rapti River

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। राप्ती नदी (Rapti River) पर बना राजघाट पुल (Rajghat Bridge) अब आठ लेन का होगा। सोमवार को शासन की व्यय वित्त समिति ने सेतु निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। गोरखपुर से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले रास्ते पर स्थित राप्ती नदी (Rapti River) पर राजघाट पुल बना है।

करीब चार महीने पूर्व सेतु निगम ने इस पुल को आठ लेन करने के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शासन को भेजी थी। सेतु निगम के डीपीआर में लखनऊ जाने वाली लेन के निर्माण में 192 करोड़ और गोरखपुर शहर की तरफ लेन के निर्माण के लिए 198 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया है।

पुल के दोनों ओर जमीन अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। आठ लिंक पुल बनाने की योजना के लिए जल्द ही जमीनों का अधिग्रहण भी शुरू हो जाएगा। इससे लखनऊ और वाराणसी से गोरखपुर आने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी। नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन का निर्माण चल रहा है। इस पुल के बन जाने के बाद नौसड़ से वाराणसी फोरलेन और लखनऊ जाने वाले रास्ते पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान पुल के समानांतर ही नए पुल बनाए जाएंगे। इनकी लंबाई 400 मीटर और चौड़ाई 8.50-8.50 मीटर होगी। राजघाट का पुराना पुल वर्ष 1965 में बना था।

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल, दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि राजघाट पुल को आठ लेन बनाने के प्रस्ताव को शासन की व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका शासनादेश जारी हो जाएगा।

Tags: gorakhpur newsrajghat bridgerapti riverup news
Previous Post

जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल, दो भाइयों को उतारा मौत के घाट

Next Post

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती को मिली हरी झंडी, एकलपीठ का आदेश हुआ खारिज

Writer D

Writer D

Related Posts

PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

यूपी में जल्द घोषित होंगी नई बिजली दरें, 10% छूट पर सस्पेंस

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा

27/06/2026
Next Post
UKSSSC

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती को मिली हरी झंडी, एकलपीठ का आदेश हुआ खारिज

यह भी पढ़ें

CM Yogi

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लिए यूपी के 762 नगरों के विकास पर योगी सरकार का फोकस

04/10/2023
Covid-19

कैसे भारत में कोविड -19 मौत का आंकड़ा 100,000 अंक तक पहुंच गया

03/10/2020
UP Board

UPMSP UP Board ने जारी किया एकेडमिक कलेंडर, जानें परीक्षाओं का नया पैटर्न

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version