• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मक्खियों से है परेशान, तो आजमाए ये उपाय

Writer D by Writer D
27/09/2026
in फैशन/शैली
0
Fly

Fly

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मक्खी (Flies) की भिनभिनाहट की आवाज कानों को बहुत चुभती है। मक्खियाँ सबसे ज्यादा किचन में देखने को मिलती है और हमारे खाने-पीने की चीज़ों को खराब करती हैं जिससे हमे पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाज़ार में फ़िनाइल, हर्बल स्प्रे, डिसइन्फ़ेक्टेंट जैसे कई चीज़ें से मक्खियों (Flies)  को भगाया तो जा सकता है, लेकिन इन सब में मोजूद केमिकल भी हमे नुकसान पहुंचाते हैं , इसलिए हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू नुस्ख़े पेश कर रहे हैं, जो बिना किसी केमिकल के इनसे छुटकारा दिलाएंगे।

चीनी

जैसे चूहेदानी में चूहे पकड़ते है उसी तरह चीनी की मदद से मक्खीयां (Flies) पकड़ कर फेंक सकते है इसे ट्रैप कहते है। इसके लिए एक गिलास में आधा कप पानी लें। इसमे तीन चम्मच चीनी मिला दें। अब एक कड़क कागज का कोन बनाकर नुकीले हिस्से को इतना काटें की उसमे मक्खी घुस पाए। अब चीनी वाले गिलास को इस कोन से ढक दें। नुकीला हिस्सा नीचे रहना चाहिए। कोन का निचला हिस्सा पानी से थोड़ा ऊपर होना चाहिए । मक्खी चीनी की खुशबु से आकर कोन के छेद में घुस जाएगी लेकिन निकल नहीं पायेगी।

एसेंशियल ऑयल्स

मक्खियों (Flies)  को लैवेंडर, यूकेलिप्टस, पेपरमिंट और लेमनग्रास जैसे एसेंशियल ऑयल्स की महक पसंद नहीं है। कैंडल्स की शौक़ीन हैं, तो इन ऑयल्स युक्त कैंडल्स जलाएं या फिर कैंडल होल्डर पर ऑयल्स की कुछ बूंदें डालें। लेमनग्रास का पौधा लगाना भी एक अच्छा विकल्प है।

पारदर्शी पॉलीथिन

यदि किसी दरवाजे के रास्ते मक्खियां (Flies) घुस आती हो तो इसका एक अनोखा उपाय है। एक पारदर्शी पॉलीथिन को आधा पानी से भर दें। अब इसका मुँह सावधानी से बंद करके दरवाजे के ऊपर की तरफ बांधकर लटका दें। इसमें से रिफ्लेक्ट होने वाली रौशनी से मक्खी भ्रमित हो जाती है। इसलिए वो इससे दूर ही रहती है। मक्खीयां इस दरवाजे से अंदर नहीं आएगी। परंतु ये उपाय सिर्फ दिन के समय ही काम करता है।

नींबू और लौंग

एक नींबू में कई सारे लौंग धसा कर रखें। नींबू और लौंग की मिली-जुली महक मक्खियों को नागवार गुज़रती है। इसके अलावा नींबू हवा में एक भीनी-भीनी सी ख़ुशबू भी फैलाता है।

काली मिर्च वाला दूध

फलों पर आने वाली मक्खीयों (Flies)  के लिए बहुत कारगर उपाय है काली मिर्च वाला दूध। इसे बनाने के लिए एक कप दूध में तीन चम्मच चीनी और एक चम्मच पिसी हुई काली मिर्च डालकर धीमी आंच पर 5 -7 मिनट उबाल लें। इसे चौड़ी प्लेट में डालकर मक्खी आने वाली जगह रखें जैसे ही मक्खी इस दूध पर बैठेगी डूब जाएगी।

Tags: flies in kitchenhome decorhousehold tipskeep flies away from the kitchenkitchen cleaning tipskitchen tipstips to keep flies away
Previous Post

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

Next Post

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Dark Circles

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

पाकिस्तान की तरह अब भारत भी निरंकुश देश : राहुल गांधी

11/03/2021
Mahalaxmi Vrat

शुक्रवार को करें महालक्ष्मी स्तुति का पाठ, खुल जाएंगे धन प्राप्ति के द्वार

05/09/2025
Rahul Gandhi

‘बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में हारने वाली है…’, अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी

06/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version