• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल, एकजुट हुआ विपक्ष

Writer D by Writer D
26/07/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
No Confidence Motion

No Confidence Motion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। इसी बीच 26 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने मोदी सरकार (Modi Government) के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव (No-confidence Motion) दाखिल किया है। कांग्रेस ने लोकसभा (Lok Sabha) में अपने सदस्यों को कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने संसदीय कार्यालय में उपस्थित होने के लिए व्हिप जारी किया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के सांसदों की मंगलवार सुबह हुई बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया।

बीआरएस सांसद ने भी दायर किया अविश्वास प्रस्ताव

बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया।

कांग्रेस सांसद जेबी माथेर (Jebi Mather) ने कहा कि ‘संजय सिंह को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। वे उन्हें निलंबित कर सकते हैं, लेकिन वे उन्हें मुद्दे उठाने, लोगों की आवाज बनने से नहीं रोक सकते। उनका संसद में धरना जारी है। हम सब, टीम ‘इंडिया’ इस समय उनके साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री संसद में (मणिपुर पर) क्यों नहीं बोल रहे हैं? वह क्यों भाग रहे हैं? इस सत्र की शुरुआत से ही हम बार-बार मांग कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से चुप्पी है। उन्हें देशवासियों को विश्वास में लेना चाहिए, संजय सिंह और रजनी पाटिल का निलंबन तुरंत रद्द किया जाना चाहिए।’

मोदी जी का हम तोड़ना चाहते हैं अहंकार : कांग्रेस सचेतक मनिकम टैगोर

आज लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मनिकम टैगोर ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन एक साथ है, इस गठबंधन ने इस विचार का प्रस्ताव रखा है और मंगलवार को इस पर निर्णय लिया गया था। आज कांग्रेस पार्टी के नेता इसे आगे बढ़ा रहे हैं। हम मोदी जी का अहंकार तोड़ना चाहते हैं। संसद में आकर मणिपुर पर बयान नहीं देकर वह एक अहंकारी व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे हैं… हमें लगता है कि इस आखिरी हथियार का इस्तेमाल करना हमारा कर्तव्य है।

मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Congress MP Manish Tiwari) ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देकर मणिपुर की स्थिति पर चर्चा कराने की मांग की है। डीएमके सांसद तिरुचि शिवा, राजद सांसद मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन और आप सांसद राघव चड्ढा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस नोटिस को निलंबित करने और मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की मांग की है।

‘2023 में…, सच साबित हुई पीएम मोदी की 4 साल पुरानी भविष्यवाणी

सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव एक राजनीतिक उद्देश्य के साथ एक राजनीतिक कदम है। एक ऐसा राजनीतिक कदम जो परिणाम लाएगा। अविश्वास प्रस्ताव उन्हें (प्रधानमंत्री) संसद में आने के लिए मजबूर करेगा। हमें देश के मुद्दों पर, खासकर मणिपुर पर संसद के अंदर चर्चा की जरूरत है। संख्याओं को भूल जाइए, वे संख्याएं जानते हैं और हम भी संख्याएं जानते हैं।

जनता को पीएम मोदी और भाजपा पर भरोसा: प्रह्लाद जोशी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि लोगों को पीएम मोदी और भाजपा पर भरोसा है। वे पिछले कार्यकाल में भी अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। इस देश की जनता ने उन्हें सबक सिखाया है।

सरकार हर स्थिति के लिए तैयार: अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव आने दीजिए, सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है। हम मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। सत्र शुरू होने से पहले, वे चर्चा चाहते थे। जब हम सहमत हुए तो उन्होंने नियमों का मुद्दा उठाया। जब हम नियमों पर सहमत हुए तो वे नया मुद्दा लेकर आए कि प्रधानमंत्री आएं और चर्चा शुरू करें। मुझे लगता है ये सब बहाने हैं।
Tags: # Loksabha#delhi newsMonsoon SessionNational newsNo Confidence Motion
Previous Post

‘2023 में…, सच साबित हुई पीएम मोदी की 4 साल पुरानी भविष्यवाणी

Next Post

शिमला के रामपुर में 2 बार फटा बादल, बाढ़ में बह गए मवेशी और भवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Next Post
Cloudburst in HP

शिमला के रामपुर में 2 बार फटा बादल, बाढ़ में बह गए मवेशी और भवन

यह भी पढ़ें

Pudina Chole

बेहद टेस्टी है ये डिश, नोट करें मुंह में पानी भर देने वाली रेसिपी

14/02/2026
murder

खेत में मिला लापता युवक का खून से लथपथ शव,  मचा हड़कंप

06/05/2021
love jihad25

शादी के लिए धर्म बदला तो शादी अमान्य, समझें योगी सरकार के अध्यादेश के महत्वपूर्ण बिंदु

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version