• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की मुहिम का असर : गोण्डा से शुरू होगा प्रदेश का सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान

Writer D by Writer D
27/07/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Gonda

DM Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गोण्डा। यूपी को स्वच्छता की दृष्टि से सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्पित सीएम योगी (CM Yogi) की अपील का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। गोण्डा (Gonda) से प्रदेश के सबसे बड़े और ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप गोण्डा जिला प्रशासन ‘मेरा गोण्डा, मेरी शान’ अभियान (Mera Gonda, Meri Shan Campaign) के अंतर्गत आगामी 01 अगस्त को वृहद साफ-सफाई अभियान का आयोजन करेगा। इस दौरान गोण्डा शहर के अम्बेडकर चौराहे से लेकर गोण्डा-लखनऊ मार्ग की सीमा तक 45 किलोमीटर के मार्ग को साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा। प्रदेश में यह पहली बार है जब इतने बड़े मार्ग को एक बार में साफ और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

73 टीमें लगेंगी मिशन पर

गोण्डा (Gonda) की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने बताया कि इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने के लिए गोण्डा-लखनऊ मार्ग सीमा तक साफ-सफाई के लिए स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। चिन्हित स्थलों पर साफ सफाई के लिए नोडल अधिकारी एवं टीम लीडर नामित करते हुए सफाई कर्मियों एवं बेलदारों की टीम बनाई गई है।

#मेरा_गोण्डा_मेरी_शान

आगामी 01 अगस्त को अम्बेडकर चौराहा से लेकर गोण्डा-लखनऊ मार्ग की सीमा तक के करीब 45 किमी. के मार्ग को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा।

आइए, मिलकर अपने जनपद को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाएं।#transformingGonda pic.twitter.com/oiswsuvwh6

— DM Gonda (@dmgonda2) July 27, 2023

कुल 73 टीमों का गठन किया गया है। निर्धारित तिथि आगामी 01 अगस्त को सुबह आठ बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक इस अभियान का संचालन निरंतर किया जाएगा। उन्होंने कहा की गोण्डा को प्रदेश के सबसे स्वच्छ जनपदों में सम्मिलित कराने के लक्ष्य के तहत सभी विभागों के समन्वय एवं जनभागीदारी से इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है।

जनसहभागिता की अपील

इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत, जिलाधिकारी (DM Neha Sharma) ने सभी स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं समेत जनपद के प्रत्येक नागरिक से आगे आने की अपील की है। डीएम ने कहा कि इस ऐतिहासिक अभियान के दौरान जनपदवासी अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाकर भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

पीएम के विजन ’कचरे से कंचन’ बनाने की पहल को आगे बढ़ाये: एके शर्मा

उल्लेखनीय है की बीती 15 जुलाई को मेरा गोण्डा, मेरी शान अभियान की शुरुआत की गई है। आगामी 15 अगस्त तक संचालित इस अभियान के माध्यम से जनपद को साफ और स्वच्छ बनाने एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में रैंकिंग को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से कूड़े के नियमित डोर टू डोर कलेक्शन, समुचित निस्तारण, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों का बेहतर रख-रखाव के साथ ही जनपद के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

Tags: dm neha sharmagonda newsmera gonda meri shan abhiyanswachchta sarvekshanup newsYogi News
Previous Post

बाल श्रमिकों की पढ़ाई के साथ आय का भी प्रबंध कर रही सरकार

Next Post

एम देवराज समेत 4 IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल बने UPPCL के चेयरमैन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
M Devraj

एम देवराज समेत 4 IAS अफसरों का तबादला, आशीष गोयल बने UPPCL के चेयरमैन

यह भी पढ़ें

Shopiya Encounter

पुलवामा : सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

29/08/2020

भारत की चीन-पाकिस्तान को दो टूक, बोला- आंतरिक मामलों में न करें हस्तक्षेप

22/08/2020

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का विरोध, कार पर फेंके गए अंडे

31/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version