• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

500 रुपए के नोट पर RBI ने जारी किया नया बयान, दी ये बड़ी जानकारी

Writer D by Writer D
28/07/2023
in Business, Main Slider
0
Rs 500 note

Rs 500 note

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 500 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। RBI ने 500 रुपये के नोट को लेकर नया बयान जारी किया है। दरअसल, मार्केट में स्टार मार्क वाले कुछ नोट सर्कुलेट हो रहे हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर नकली नोट बताया जा रहा है। मगर RBI ने अब इस स्टार मार्क वाले नोट को लेकर सफाई दे दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि ये नोट भी असली है और वायरल पोस्ट में किए जा रहे दावे बिल्कुल गलत हैं। बता दें, जब से सरकार ने 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन बंद किया है 500 रुपये की नोटों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

वहीं, स्टार मार्क वाले नोट आने के बाद से लोगों के बीच ये मुद्दा तेजी से चर्चा का विषय बन रहा था। मगर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्टेटमेंट जारी कर लोगों की सारी कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। आइए बताते हैं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्या कहा…

RBI ने कही ये बात

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरूवार को 500 रुपये के नोटों को लेकर साफ किया कि स्टार (*) मार्क वाला बैंकनोट पूरी तरह असली हैं। 10 से लेकर 500 रुपये के कई ऐसे नोट चलन में हैं, जिनमें सीरिज के बीच 3 अक्षरों के बाद स्टार का निशान बना हुआ है और बाद में बाकी नंबर लिखे हैं। RBI का कहना है कि नंबर के साथ बना स्टार मार्क बताता है कि यह एक बदला हुआ या रीप्रिंट यानी दोबारा प्रिंट किया गया बैंक नोट है। ये नोट पूरी तरह असली है।

पहले से चल रहे हैं स्टार मार्क वाले नोट

RBI ने बताया कि स्टार मार्क वाले नोट साल 2006 से चल रहे हैं। इन करेंसी नोट को साल 2006 में शुरू किया गया था। शुरू में केवल स्टार चिन्ह् वाले 10, 20 और 50 रुपये के नोट छापे जाते थे। अब बड़े नोट भी छापे जाने लगे हैं। जब भी ऐसे करेंसी नोट जारी किए जाते हैं, उनके पैकेट के ऊपर एक स्ट्रिप लगाई जाती है। उसके ऊपर लिखा होता है कि पैकेट में स्टार चिन्ह वाले नोट हैं ताकि इनकी पहचान की जा सके।

रीप्रिंट हुए स्टार मार्क वाले नोट

स्टार मार्क वाले करेंसी नोटों को उन करेंसी नोटों के बदले जारी किया गया है जो छपाई के दौरान खराब हो गए हैं। ऐसे में स्टार मार्क वाले नोटों को रीप्रिंट किया गया है। बता दें, RBI 100 नोटों की एक गड्डी प्रिंट करता है। एक गड्डी में कुछ नोट सही प्रिंट नहीं होते। उन नोटों को बदलने के स्टार सीरीज लाई गई है। साथ ही इन नोटों की भी उतनी ही वैल्यू होती है, जितनी दूसरी नोटों की। अगर आपको कहीं से स्टार सीरीज वाला कोई करेंसी नोट मिलता है तो घबराएं नहीं, क्योंकि ये नोट पूरी तरह से सुरक्षित और असली हैं।

Tags: 500 noteIndian currencyRBIReserve Bank of India
Previous Post

बीयर की बोतलों से बना है ये अद्भुत मंदिर, इसके बनने की वजह कर देगी हैरान

Next Post

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री

20/08/2026
Security cordon breached outside the Pakistan High Commission.
Main Slider

पाकिस्तान के एक्शन का भारत ने दिया जवाब! उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

20/08/2026
CM Yogi
Main Slider

छात्रों के प्रोटेस्ट से हरकत में योगी सरकार, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई; यूट्यूबर्स की निगरानी तेज

20/08/2026
Indonesia Earthquake
Main Slider

इंडोनेशिया में फिर भूकंप से दहशत, 7.7 के विनाशकारी झटके के बाद 3000 से ज्यादा आफ्टरशॉक

20/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर बहनों को ना दे गिफ्ट में ये चीजें, जीवन में घिर जाएंगी परेशानियों

20/08/2026
Next Post
Ramlala

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद

यह भी पढ़ें

यूपी BJP की मीडिया टीम घोषित, मनीष दीक्षित फिर बने प्रभारी

20/06/2021
gangrape

नौकरी दिलाने के नाम पर नगर पालिका चेयरमैन ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

07/10/2020
दवा गोदाम में विस्फोट

अफगानिस्तान के जाबुल विस्फोट में सात लोग घायल

07/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version