• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट बना एमपी, सीएम शिवराज ने दी बधाई

Writer D by Writer D
29/07/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Tiger State

Tiger State

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। वर्ष 2022 में हुई बाघों की गणना की रिपोर्ट वर्ल्ड टाइगर डे (World Tiger Day) के अवसर पर शनिवार को देश की राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में की गई. इस रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में अब 785 बाघ हैं और इस तरह एक बार फिर प्रदेश ने टाइगर स्टेट (Tiger State) का तमगा अपने नाम कर लिया है. इसके अलावा मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और कान्हा नेशनल पार्क ने प्रभावशाली प्रबंधन के मामले में देश के टॉप 5 टाइगर रिजर्व में जगह बनाई है.

मध्य प्रदेश ने टाइगर स्टेट (Tiger State) का तमगा लगातार दूसरे साल भी बरकरार रखा है. प्रदेश में टाइगर्स की संख्या 785 हो चुकी है. यह देश में सर्वाधिक है. पिछली बार यह गणना वर्ष 2018 में हुई थी, तब प्रदेश में 526 बाघ थे.

जबकि वर्ष 2022 की गणना में प्रदेश में 785 बाघों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं. इस हिसाब से चार सालों में प्रदेश में 259 बाघ बढ़ गए हैं. वर्ष 2022 की गणना में 563 बाघों के साथ कर्नाटक दूसरे, 560 बाघों के साथ उत्तराखंड तीसरे और 444 बाघों के साथ  महाराष्ट्र चौथे नंबर पर है।

सीएम शिवराज ने दी जनता को बधाई

प्रदेश के दूसरी बार टाइगर स्टेट बनने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके प्रदेश की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा है- अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार वर्षों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या, 526 से बढ़कर 785 हो गई है.

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

मैं पूरे प्रदेश की जनता को वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद और बधाई देता हूँ. आइये हम सब मिलकर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति संरक्षण का पुनः संकल्प लें.

Tags: madhya pradesh newsmp newsTiger State
Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती

Next Post

‘मोदी जी को जानते हो आप?’, पीएम के सवाल का बच्चों ने दिया ये जवाब

Writer D

Writer D

Related Posts

Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
Next Post
PM Modi

'मोदी जी को जानते हो आप?', पीएम के सवाल का बच्चों ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें

Zomato added a new feature

Zomato ने कस्टमर सपोर्ट के लिए ऐप में एक नया फीचर ऐड ऑन किया

22/04/2021
Woman's bullying

महिला की दबंगई, पलटे सब्जी के ठेले, पुलिस ने लिया हिरासत में

26/03/2021
vastu shastra

करियर को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाने के लिए स्टडी रूम में बदलें वास्तु

27/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version