• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मोदी जी को जानते हो आप?’, पीएम के सवाल का बच्चों ने दिया ये जवाब

Writer D by Writer D
29/07/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के लॉन्च के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन से पहले एक प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने छोटे बच्चों से भी बातचीत की। दो दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम पुराने प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।

पीएम मोदी (PM Modi) जैसे ही एक प्रदर्शनी में पहुंचे, वहां मौजूद छोटे बच्चे उन्हें देखकर खुश हो गए और पास जाकर पीएम को नमस्ते कहा। इसके बाद पीएम ने बच्चों के साथ प्रदर्शनी का दौरा किया और बच्चों द्वारा की गई पेंटिंग को भी देखा। यहां पीएम ने बच्चों से पूछा कि मोदी जी को जानते हो आप? इस पर बच्चों ने कहा, “हां, हमने आपको टीवी पर देखा था।”

मासूम बच्चों के साथ आनंद के कुछ पल! इनकी ऊर्जा और उत्साह से मन उमंग से भर जाता है। pic.twitter.com/rGY2mv5eK8

— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2023

पीएम श्री योजना के तहत राशि की पहली किस्त जारी

बता दें कि पीएम मोदी (PM Modi) ने कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण देते हुए शिक्षा जगत में होने वाले बड़े बदलावों पर चर्चा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने देशभर के बुद्धिजीवियों का आभार प्रकट किया, जिन्होंने इसे एक मिशन की रूप में लिया और आगे भी बढ़ाया। पीएम मोदी ने पीएम श्री योजना (पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत राशि की पहली किस्त भी जारी की।

पुस्तकें अब 22 भारतीय भाषाओं में होंगी

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण में कहा कि अब शिक्षा क्षेत्रीय भाषाओं में दी जानी है इसलिए पुस्तकें 22 भारतीय भाषाओं में भी होंगी। इसका एक और लाभ देश को होगा, भाषा की राजनीति करके अपनी नफरत की दुकान चलाने वालों का भी शटर डाउन हो जाएगा। एनईपी से देश की हर भाषा को सम्मान और बढ़ावा मिलेगा।

‘5+3+3+4 शिक्षा प्रणाली से मजबूत होगी शिक्षा व्यवस्था’

पीएम मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बात करते हुए कहा कि देश के सामान्य नागरिक और हमारे विद्यार्थी नई व्यवस्था से भलीभांति परिचित हैं। वो यह जान गए हैं कि 10+2 शिक्षा प्रणाली की जगह 5+3+3+4 की शिक्षा प्रणाली है। इससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। पढ़ाई की शुरुआत भी अब तीन साल की आयु से होगी। इससे पूरे देश में एकरूपता आएगी। हाल ही में संसद में नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बिल पेश करने के लिए कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। एनईपी के तहत नेशनल फ्रेमवर्क भी जल्द ही लागू हो रहा है।

Tags: delhi newspm modi
Previous Post

लगातार दूसरी बार टाइगर स्टेट बना एमपी, सीएम शिवराज ने दी बधाई

Next Post

छत गिरने से महिला की मौत, पुत्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Next Post
roof collapse

छत गिरने से महिला की मौत, पुत्री घायल

यह भी पढ़ें

murder

BJP बूथ अध्यक्ष की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या, घर के पीछे पड़ा मिला शव

08/08/2021
gautam gambhir

गौतम गभीर ने कहा- इस बल्लेबाज को छोड़कर की 13 साल में सबसे बड़ी गलती

12/11/2020
plum-cake

Valentine Day पर जीतना है पार्टनर का दिल, तो बनाएं फ्रूटी और नटी प्लम केक

14/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version