• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Johnnie Walker और Chivas Regal हो जाएगी सस्ती, जानें क्या है डील

Writer D by Writer D
31/07/2023
in Business, Main Slider
0
Johnnie Walker

Johnnie Walker

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस एग्रीमेंट ने घरेलू व्हिस्की उत्पादकों (Domestic Whiskey Producers) की चिंताएं बढ़ा दी हैं। क्योंकि भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की वजह से जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल (Johnnie Walker)  और सिवास रीगल जैसे लोकप्रिय ब्रॉन्ड्स के शिपमेंट में बढ़ोतरी हो सकती है। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट अब अपने अंतिम रूप के करीब है। इसमें बोतलबंद स्कॉच के लिए न्यूनतम आयात प्राइस (MIP) शामिल होने की उम्मीद है। इसके बोतलबंद और कास्क व्हिस्की दोनों के लिए आयात शुल्क कम हो सकता है।

कितना कम हो सकता इंपोर्ट प्राइस?

TOI के अनुसार, प्रस्तावित FTA के तहत, MIP सीमा से ऊपर बोतलबंद स्कॉच पर आयात शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 100 प्रतिशत किया जा सकता है। जबकि कास्क  पर 75 फीसदी पर आधा शुल्क लगाया जा सकता है। हालांकि, डिटेल्स पर अभी बातचीत चल रही है। चर्चा 10 वर्षों की अवधि में बोतलबंद स्कॉच पर ग्राहक शुल्क को धीरे-धीरे कम करके 50 फीसदी के इर्द-गिर्द घूमती रही है।

तीसरी बार टूटी राहुल महाजन की शादी, नताल्या से होगा तलाक

ऑस्ट्रेलिया के अनुभव के आधार पर, जहां अंतरिम एफटीए के तहत वाइन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती हुई है। घरेलू उद्योग प्रत्येक 750 मिलीलीटर की बोतल पर 5 फीसदी की MIP पर जोर दे रहा है। हालांकि, ऐसे भी सुझाव सामने आए हैं कि भारत प्रति बोतल 4 डॉलर के MIP पर सहमत हो सकता है। ये एक ऐसा कदम होगा, जिससे भारत में ब्रिटेन से स्कॉच के आयात में भारी बढ़ोतरी हो सकती है। घरेलू उद्योग के उत्पादकों को डर है कि विदेशी ब्रॉन्ड के बढ़ने की वजह से कई घरेलू ब्रॉन्ड और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) प्रोडक्ट खत्म हो सकते हैं।

इंपोर्टेड व्हिस्की की हिस्सेदारी

इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स मौजूदा समय में कुल भारतीय व्हिस्की बाजार का एक छोटा हिस्सा है। मार्केट में इसकी हिस्सेदारी करीब 3।3 फीसदी है। हालांकि, मिडिल और प्रीमियम सेगमेंट में, जिसे 750 रुपये प्रति बोतल से अधिक कीमत वाली व्हिस्की के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें स्कॉच की हिस्सेदारी लगभग 32 प्रतिशत है और लगातार बढ़ रही है। शराब के मार्केट पर नजर रखने वाली इंटरनेशनल एजेंसी IWSR के डेटा से पता चलता है कि पिछले चार वर्षों में स्कॉच की मार्केट हिस्सेदारी में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

दोगुना हुआ आयात

साल 2022-23 के दौरान, बोतलबंद व्हिस्की का आयात 152 मिलियन डॉलर से दोगुना से अधिक होकर 316 मिलियन डॉलर हो गया। इस बीच, इसी अवधि के दौरान थोक व्हिस्की शिपमेंट का मूल्य 40 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 149 मिलियन डॉलर हो गया। यह भी देखने को मिलेगा सभी स्कॉच का आयात यूके से हो रहा है। हालांकि कुछ शिपमेंट को सिंगापुर और यूएई से आने के रूप में लिस्टेड किया गया है। क्योंकि वे ग्लोबल ट्रांस-शिपमेंट हब के रूप में काम करते हैं।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiChivas RegalJohnnie Walker
Previous Post

तीसरी बार टूटी राहुल महाजन की शादी, नताल्या से होगा तलाक

Next Post

उत्तराखंड के सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हताश और कुंठा में हैं राहुल गांधी: सीएम धामी

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

चीनी की कालाबाजारी पर योगी का डंडा, 400 टन स्टॉक पर होगी कार्रवाई

22/08/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने “The Economic Times World Leaders Forum 2026” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

22/08/2026
Next Post
CM Dhami met PM Modi

उत्तराखंड के सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

anger

अपने गुस्से को ऐसे करें कंट्रोल

11/12/2025
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
Tulsi

यौन रोग को दूर करेगा तुलसी का पत्ता, जानें और भी फायदे

23/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version