• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी और रक्षाबंधन, देखें अगस्त माह के व्रत-त्यौहार की लिस्ट

Writer D by Writer D
02/08/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
Festivals

August Festivals

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगस्त (August) माह की शुरुआत हो चुकी है। व्रत-त्यौहार (Festivals) के लिहाज से यह महीना काफी महत्वपूर्ण है। अगस्त मास की शुरुआत अधिकमास पूर्णिमा के साथ हुई है। इसी महीने में हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहार आएंगे। वहीं अगस्त में सावन और अधिकमास दोनों का संयोग बना हुआ है। ऐसे में इस दौरान शिवजी के साथ भगनान विष्णु की पूजा करना भी काफी फलदायी होगा। आपको बता दें कि अधिकमास लगने की वजह से ही इस साल सावन का माह एक जगह दो महीने का है। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी, जो कि 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। तो आइए अब जानते हैं अगस्त में आने वाले व्रत-त्यौहार के बारे में।

अगस्त (August)  महीने के व्रत-त्योहार (Festivals) लिस्ट

1 अगस्त 2023: अधिकमास पूर्णिमा व्रत, मंगला गौरी व्रत

2 अगस्त 2023: पंचक शुरू

4 अगस्त 2023: विभुवन संकष्टी चतुर्थी

7 अगस्त 2023: सावन सोमवार

8 अगस्त 2023: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी

12 अगस्त 2023: पुरुषोत्तम एकादशी

13 अगस्त 2023: रवि प्रदोष व्रत

14 अगस्त 2023: अधिकमास मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार

15 अगस्त 2023: मंगला गौरी व्रत

16 अगस्त 2023: अधिकमास अमावस्या

19 अगस्त 2023:  हरियाली तीज

21 अगस्त 2023: नाग पंचमी

27 अगस्त 2023: सावन पुत्रदा एकादशी

28 अगस्त 2023: प्रदोष व्रत

30 अगस्त 2023: रक्षाबंधन

31 अगस्त 2023: सावन पूर्णिमा व्रत

मंगला गौरी व्रत

सावन महीने में जितने भी मंगलवार पड़ते हैं उन सभी को मंगला गौरी व्रत करने का विधान है। मंगला गौरी व्रत को मोराकत व्रत के नाम से भी जाना जाता है। पुराणों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती को सावन महिना अति प्रिय है। इसीलिए सावन महीने के सोमवार को शिव जी और मंगलवार को माता गौरी की पूजा को शास्त्रों में बहुत ही शुभ व मंगलकारी बताया गया है। इस माह में मंगला गौरी व्रत 1, 8 और 15 अगस्त को पड़ेगा।

रक्षाबंधन 2023

पिछले साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन दो दिनों तक मनाया जाएगा। दरअसल इस बार भी भाई-बहन के प्यार वाले इस त्यौहार पर भद्रा का साया मंडरा रहा है। 30 और 31 अगस्त दोनों दिन बहनें भाईयों को राखी बांधेंगी। लेकिन भद्रा की वजह से 30 अगस्त की रात में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त निकला है, जो कि 31 अगस्त की सुबह   सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी।

नाग पंचमी 2023

हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। नाग देवता को शिवजी ने अपने गले में धारण किया हुआ है और नाग पंचमी भी सावन माह  में ही आता है इस दिन नाग देवता और भोलेनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। इस साल नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा।

Tags: AstrologyAstrology tipsaugust festivalshariyali teejnaag panchamirakshabandhan 2023
Previous Post

आज से शुरू हो रहे हैं पंचक, अगले 5 दिन न करें ये काम

Next Post

PCS ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच शुरू, पति ने लगाएं थे ये गंभीर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

14/07/2026
Jamun
फैशन/शैली

इस बीमारी में रामबाण है जामुन, जाने इसके फायदे

13/07/2026
Next Post
Jyoti Maurya

PCS ज्योति मौर्या के खिलाफ जांच शुरू, पति ने लगाएं थे ये गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें

Suspended

अपराधियों से सांठगांठ में बरेली, बांदा, नैनी जेल के अधीक्षक निलम्बित

04/04/2023
Champai Soren

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा

27/08/2024

अयोध्या हाइवे पर बस और डीसीएम में भीषण भिड़ंत, दो यात्री सहित तीन घायल

02/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version