• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
02/08/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी। केन्द्र और राज्य सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रही है।

बुधवार को देहारादून स्थित दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आयोजित नव प्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षा आरम्भ समारोह को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने दून विश्वविद्यालय परिसर में ओपन एयर थियेटर एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने व्यवसाय और प्रौद्योगिकी में बदलते प्रतिमान और अभिनव प्रबंधन प्रथाएं नामक पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य यहां के युवाओं के भविष्य पर निर्भर करता है। पढ़ाई के साथ युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार नौजवानों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उच्च शिक्षा में प्रवेश के साथ ही जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। जीवन में शिक्षा का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। उच्च शिक्षा में प्रवेश जीवन में ज्ञान के महत्व को इंगित करने का एक अभिनव क्षण है। यह पल आपकी स्मृतियों में जीवनभर ताजा बने रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सदियों से ही महान ऋषियों की कर्मस्थली रही है। आज भी हमारे कई शैक्षणिक संस्थान न सिर्फ देश में अपितु वैश्विक स्तर पर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दून विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

उन्होंने  (CM Dhami) कहा कि युवावस्था जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है, इसके बल पर आप लोग चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित कर सकते हैं। अपनी सृजन शक्ति के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नित नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जनता से संवाद स्थापित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं।

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी दून यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में.

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उत्तराखंड की लोक भाषाओं, बोलियों एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करने के लिए डॉ। नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र भी स्थापित किया गया है।

उन्होंने (CM Dhami) का कि यह शोध केन्द्र प्रदेश की भाषाओं व साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही विदेशी भाषाओं में भी नए कोर्स शुरू किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में शिक्षा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिये अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिये शिक्षा के साथ ही उनके कौशल विकास के लिये विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

महाविद्यालयों में आयोजित किया जा रहा प्रवेश उत्सव-

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ। धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 71 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है

उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में डिग्री कॉलेजों के लिए ई- ग्रंथालय की व्यवस्था की गई है। महाविद्यालय में अन्य कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए शैक्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह नवंबर माह में किए जाने का फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। राज्य में मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना दी जा रही है। उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय देश के सर्वाेच्च विद्यालयों में शामिल हों, इसके लिए सरकार निरंतर कार्यरत है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, कुलपति दून विश्वविद्यालय सुरेखा डंगवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

उपभोक्ता समय से विद्युत बिल जमा कर निभाएं अपनी नैतिक जिम्मेदारी: एके शर्मा

Next Post

भारत को युवा पीढ़ी के दम पर ही विश्व गुरु बनाया जा सकता है: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
CM Dhami

भारत को युवा पीढ़ी के दम पर ही विश्व गुरु बनाया जा सकता है: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर अपना रही जीरो टॉलरेंस की नीति

04/05/2022
BCCI will suffer so much if IPL is not completed: Sourav Ganguly

आईपीएल पूरा ना होने पर BCCI को इतना होगा नुकसान: सौरव गांगुली

07/05/2021
UP Police Recruitment

यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

10/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version