• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब्बास अंसारी के बारे में सपा नेतृत्व करेगा फैसला: शिवपाल यादव

Writer D by Writer D
03/08/2023
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने माफिया मुख्तार अंसारी के पुत्र एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) विधायक अब्बास अंसारी को दल में शामिल कराने का फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व पर टालते हुए कहा है कि अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी।

श्री यादव (Shivpal Yadav) ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को सपा में शामिल करने के सवाल पर कहा कि “ अभी तो वो ओमप्रकाश राजभर के साथ थे, जब जेल से निकलेंगे तो बातचीत होगी मगर इस फैसला भी राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा “ श्री योगी और भारतीय जनता पार्टी के लोगों से क्या उम्मीद करेंगे। जब मामला न्यायालय में है और हम कहें कि ये मस्जिद है तो क्या मान लेंगे। जब बाबरी मस्जिद मामले में न्यायालय का फैसला आया तो न्यायालय के आदेश को हम सब लोगों ने स्वीकार किया है। उन्हें कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था।”

उन्होने कहा “ भारतीय जनता पार्टी के लोग कोर्ट, संविधान, लोकतंत्र को मानते नहीं, न्यायालय का इंतजार कर नहीं सकते । भाजपा के लोग लोकतंत्र व संविधान विरोधी हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पूरी तरह से न्यायालय की अवमानना है।

ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राजभर पहले अपना जहूराबाद सीट बचायें, वो बहुत है। स्वामी प्रसाद मौर्य के धार्मिक स्थलों को लेकर बयानबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वामी ने जो भी बयान दिया है वो‌ उनका व्यक्तिगत बयान हो सकता है, लेकिन हम इस सब धार्मिक मामलों में नहीं जाना चाहते हैं । हम केवल समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने का काम करेंगे ।

उन्होने आगामी लोकसभा चुनाव में शिवपाल (Shivpal Yadav)ने सपा संगठन को मजबूत कर 50 सीटें जीताने का दावा किया है । शिवपाल यादव ने कहा “ हम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करके पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीटें जीतेंगे। पिछली बार मैं पार्टी में था भी नहीं लेकिन इस बार संगठन को और मजबूत करेंगे।”

राम मन्दिर में दर्शन के सवाल पर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि पहले मंदिर पूरा तो हो जाए फिर जरूर दर्शन करेंगे । आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल‌ पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा वो मुझे स्वीकार होगा ।

विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में नीतीश, ममता, शरद पवार, राहुल गांधी, सोनिया जैसे की चेहरे हैं और हमारे नेता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से ज्यादा पढ़े लिखे भी हैं । कांग्रेस का नेतृत्व स्वीकार करने के सवाल पर कहा कि हमारा इण्डिया गठबंधन है और गठबंधन जो फैसला लेगा हम वो स्वीकार करेंगे।

Tags: balia newsshivpal yadavup news
Previous Post

पुलिस ने लूट के 24 घंटे के भीतर धर दबोचे लुटेरे

Next Post

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में युवक को 20 वर्ष की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

17/04/2026
ak sharma
उत्तर प्रदेश

युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ने का संकल्प: एके शर्मा

17/04/2026
CM Dhami
Main Slider

जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति

17/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि आधारित उद्योगों से बदलेंगे मधुबन की तस्वीर: एके शर्मा

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

17/04/2026
Next Post
Imprisonment

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में युवक को 20 वर्ष की कैद

यह भी पढ़ें

लखीमपुर हिंसा: आशीष मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, जिला अदालत में तय होंगे आरोप

19/04/2022
triple talaq

ढाई माह बाद दर्ज हुआ तीन तलाक पीड़िता का मुकदमा, सीएम को भेजा था पत्र

10/03/2021
भीषण आग

बिहार: मोतीहारी में पटाखों से लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

15/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version