• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेपरफ्राई कंपनी के सीईओ अंबरीश मूर्ति का निधन, हार्टअटैक पड़ने से गई जान

Writer D by Writer D
08/08/2023
in Business
0
Ambrish Murthy

Ambrish Murthy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति (Pepperfry CEO Ambrish Murthy) का लेह में हार्टअटैक (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया है। वह 51 वर्ष के थे। इसकी पुष्टि कंपनी के सहसंस्थापक आशीष शाह ने की है।

शाह ने अपने पोस्ट में दुख व्यक्त किया और मूर्ति को एक दोस्त, गुरु, भाई और आत्मिक साथी बताया।  उन्होंने पोस्ट लिखा कि यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, गुरु, भाई, आत्मीय @AmbereshMurty अब नहीं रहे। कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से उन्हें खो दिया। शाह ने लिखा, कृपया उनके लिए और उनके परिवार तथा करीबियों को शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।

इंडस्ट्री के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

अंबरीश मूर्ति (Ambrish Murthy) की मौत की खबर मिलते ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगी। उद्यमी और पॉडकास्ट होस्ट राजीव श्रीवत्स ने इस खबर को बेहद चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला है। एक उद्यमी बनना काफी कठिन है। फर्नीचर जैसी श्रेणी में होना और एक दशक में पेपरफ्राई ब्रांड (Pepperfry Brand) का निर्माण करना और भी कठिन है। उनके बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं।

UP Assembly: अखिलेश ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, योगी बोले- सपाइयों की सोच तो बदली

CashKaro.com की को-फाउंडर स्वाति भार्गव ने कार्डियक अरेस्ट के कारण अंबरीश मूर्ति (Ambrish Murthy) के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक प्रेरणादायक उद्यमी के रूप में उनकी सराहना की, जिनकी पेपरफ्राई के माध्यम से विरासत कायम रहनी चाहिए।

2012 में की थी पेपरफ्राई की स्थापना

अंबरीश मूर्ति (Ambrish Murthy) ने 2012 में आशीष शाह (Ashish Shah) के साथ पेपरफ्राई की स्थापना की थी। इस वेंचर से पहले, मूर्ति ने ईबे इंडिया, फिलीपींस और मलेशिया में कंट्री मैनेजर सहित प्रमुख पदों पर काम किया। ईबे में उनके रणनीतिक कौशल ने कंपनी के ग्रोथ को आकार देने और कस्टमर एक्सपीरीयंस को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष के रूप में भी योगदान दिया।

इंजीनियरिंग के साथ एमबीए की डिग्री

मूर्ति की प्रोफेशनल जर्नी में लेवी स्ट्रॉस और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों में नेतृत्व की भूमिकाएं भी शामिल रही। कैडबरी के साथ अपने करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने बाद में प्रूडेंशियल आईसीआईसीआई एएमसी में पदों पर काम किया। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बीई के साथ-साथ आईआईएम, कलकत्ता से एमबीए की डिग्री हासिल की।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiCEO Ambrish Murthypepperfry furniture
Previous Post

UP Assembly: अखिलेश ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, योगी बोले- सपाइयों की सोच तो बदली

Next Post

बीजेपी महिला नेता सना खान अचानक गायब, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Toll Pass
Business

1 अप्रैल से से महंगा होगा सालाना टोल पास, जानें जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ

14/03/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

13/03/2026
Gold
Business

सोने के दाम में तेजी, चांदी की चमक फीकी – आज के बाजार का हाल

12/03/2026
Gold
Business

फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

11/03/2026
Indigo
Main Slider

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
Next Post
Sana Khan

बीजेपी महिला नेता सना खान अचानक गायब, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

पांच पाकिस्तानी सैनिक ढ़ेर Five Pakistani soldiers stacked

पाक ने रजौरी में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक अधिकारी शहीद

05/10/2020
SBI एसबीआई

एसबीआई छोटे कारोबारियों को दे रहा बिना किसी डाक्यूमेंट के 50000 का लोन

24/09/2020

मम्मी बनी भारती सिंह, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version