क्राइमनई दिल्लीराष्ट्रीय

फैक्टरी में लगी भीषण आग, दो कांस्टेबल समेत नौ लोग घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के मायापुरी में बुधवार को एक फैक्टरी में आग (Fire) लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटो में झुलसकर दो कांस्टेबल समेत नौ लोग घायल हो गए। घायल कांस्टेबलों का नाम पहचान रणधीर सिंह (46) और विक्रांत बताया जा रहा है। वहीं अन्य घायलों में राकेश, राम निवास संतोष, हरिचंद, विक्रांत, किशन और इंद्रजीत का नाम शामिल है।

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मायापुरी चरण- II में फैक्ट्री में रात करीब 2.05 बजे आग लगने की सूचना मिली।

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हिरासत में, जानें पूरा मामला

आग सोफा स्प्रिंग्स वाले पैकिंग बॉक्स में लगी, और एक इमारत के भूतल पर गोंद का एक ड्रम भी फट गया। कुल पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।

Related Articles

Back to top button