• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताजमहल ने छीन ली जीने की आजादी, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

Writer D by Writer D
11/08/2023
in उत्तर प्रदेश, आगरा
0
taj mahal

taj mahal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। विश्व प्रसिद्ध मोहब्बत की निशानी ताजमहल (Taj Mahal ) की खूबसूरती निहारने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। लेकिन आगरा के 5 गांवों के लोग ऐतिहासिक ताजमहल की वजह से परेशान हैं। इन गांव के लोगों का कहना है ताजमहल इनकी जिंदगी के लिए अभिषाप बन गया है। लोगों के मुताबिक इनका गांव मानो जेल बन गया है। लोगों का कहना है कि यहां इतनी ज्यादा सुरक्षा बढ़ा दी गई है कि उनकी जीने की आजादी ही छिन गई है। इन गांवों की आबादी करीब 10 हजार है। लोगों का दर्द है कि किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में इनके रिश्तेदार यहां नहीं पहुंच पाते।

इन गांव के लोगों का कहना है इन्हें कहीं भी आने जाने की अनुमति नहीं है। इन्हें बाहर निकलने के लिए बकायदा पास बनवाना पड़ता है। अगर कोई रिश्तेदार यहां आना चाहे तो उनको गांव में एंट्री दिलाना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। लेकिन इन गांवों के लोगों का दर्द इतना ही नहीं है। लोगों का कहना है आना-जाना इतना मुश्किल हो गया है कि अब रिश्ते भी नहीं आ रहे हैं। गांव के काफी संख्या में युवा कुंआरे हैं। लोगों के मुताबिक इन गांवों में करीब 40-45 फ़ीसदी युवा इसी वजह से कुंआरे हैं। अब इन्हें ताजमहल की खूबसूरती रास नहीं आती।

इन गांवों में परेशान हैं लोग

ताजमहल (Taj Mahal ) के आस-पास जिन गांव के लोगों ने अपना-अपना दर्द सुनाया है, उनमें हैं- गांव गढ़ी, वंगस, नगला पेमा, कलपी नगला और अहमद बुखारी। यहां का रास्ता ठीक ताजमहल के बगल से गुजरता है। सुरक्षा कारणों से इन गांवों की ओर जाने वाले लोगों को पास की जरूरत होती है।

‘अपराधियों से कोई मिला हुआ था’, अतीक-अशरफ हत्याकांड में SC ने उठाए सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है जिस मोहब्बत की निशानी को सात समुंदर पार से लोग देखने के लिए आते हैं, उसके करीब रहने वाले लोगों के लिए ये परेशानियों का सबब बन गया है।

ताजमहल (Taj Mahal ) की सुरक्षा बनी काल

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ताजमहल (Taj Mahal ) की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। हाल ही में गांव में एंबुलेंस न पहुंच पाने के कारण दो महिलाओं की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। गांववालों का कहना है सिक्योरिटी के चलते ताजमहल चेक पोस्ट से उन्हें गुजरने नहीं दिया गया। और एंबुलेंस समय से पहुंच नहीं पाई। लोगों का कहना है उनके इस हाल की सुध लेने वाला कोई नहीं।

Tags: agra newstaj mahalup news
Previous Post

‘अपराधियों से कोई मिला हुआ था’, अतीक-अशरफ हत्याकांड में SC ने उठाए सवाल

Next Post

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, मरने वालों की संख्या 364 पहुंची

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Dengue

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, मरने वालों की संख्या 364 पहुंची

यह भी पढ़ें

मेकअप करने के लिए जरुरी हैं ये बातें, खराब होने से बचेगी स्किन

03/02/2022
tej pratap

तेज प्रताप यादव की बिगड़ी तबीयत, कुछ दिन पहले ली थी स्पूतनिक वैक्सीन

09/07/2021
arrested

अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरोह के 10 अभियुक्त गिरफ्तार

20/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version