• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नमाजियों के ऊपर अचानक गिरा मस्जिद का हिस्सा, 7 लोगों की मौत

Writer D by Writer D
12/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Mosque

Mosque

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जारिया। उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कडुना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जारिया शहर में स्थिति जारिया सेंट्रल मस्जिद (Mosque) में जब सैकड़ों लोग नमाज (Namaz) पढ़ रहे थे, तभी मस्जिद की एक छत का पूरा हिस्सा ढह गया। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में अभी तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जारिया, उत्तरी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक माना जाता है।

राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया की राहत-बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। मस्जिद की छत गिरने से 23 लोगों को चोटें आई हैं। अग्निशमन कर्मियों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। राज्य के अधिकारियों के अनुसार मस्जिद (Mosque) का निर्माण कई सालों पहले करवाया गया था, जिसके कारण उसकी हालत जर्जर थी। बताया जा रहा है कि 1830 के दशक में इस मस्जिद को बनाया गया था।

घटना का वीडियो सामने आया

सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मस्जिद (Mosque) में एक खुला एरिया दिखाई दे रहा हैं, जहां छत का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। दर्दनाक हादसे में जिन पीड़ितों की जान गई उन्हें दफनाया गया, वहीं मस्जिद में उनके लिए प्रार्थना भी की गई।

गवर्नर ने दिए जांच के आदेश

कडुना के गवर्नर उबा सानी ने इस दुर्घटना की तत्काल जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे दिल दहला देने वाली घटना में जो भी प्रभावित हुए हैं उनकी हर संभव सहायता करेंगे। गवर्नर के ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार सहायता के लिए एक अग्रिम टीम पहले से ही जारिया पहुंच चुकी है।

‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से 140 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में एक दर्जन से ज्यादा हादसे इमारतों की विफलता से हुए। जिसके बाद अब मस्जिद का ढहना की दुर्घटना सामने आई है। हादसे के बाद अधिकतर अधिकारी आपदाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में अधिकारियों की विफलता को जिम्मेदार ठहराते हैं।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से 140 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Next Post

कभी भी हो सकता है ऐलान-ए-जंग, जुटने लगे हैं सैनिक

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

ट्रंप की ईरान को फिर धमकी- ‘एक और बड़े ब्लास्ट के लिए तैयार रहो’, तेहरान ने दिया जवाब

24/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
अंतर्राष्ट्रीय

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय समेत दो की मौत

22/10/2026
Main Slider

फ्रांस में बवाल के बीच भारतीयों को अलर्ट, दूतावास ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

22/10/2026
Next Post
Soldiers

कभी भी हो सकता है ऐलान-ए-जंग, जुटने लगे हैं सैनिक

यह भी पढ़ें

Untitled

शाहिद कपूर, कृति सनोन की फिल्म ‘अनटाइटल्ड’ का हिस्सा होंगे धर्मेंद्र

10/04/2023
Economy

ब्रिटेन को पछाड़कर भारत बना पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

03/09/2022

ऑनलाइन शॉपिंग के 4 फंडे- नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version