• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस दर्ज

Writer D by Writer D
15/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
FIR

FIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा की इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उसमें उसे ही ब्लॉक कर दिया और अब फेक आईडी बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। छात्रा की आईडी से जुड़े उसके सभी मित्रों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहा है। इसमें हैकर कामयाब भी हो रहा है। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके पास कई सहेलियों के फोन आए, उन लोगों ने उसे बताया, तब उसे मालूम हुआ कि उन लोगों ने हैकर को पैसे दे दिए हैं। सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्रा के प्रकरण में आज केस दर्ज (Case Filed)  कर लिया गया है और पुलिस टीम लगाकर हैकर की तलाश की जा रही है।

पीड़ित छात्रा ने रविवार को दी तहरीर में बताया कि यह उसके साथ साढ़े तीन महीने से हो रहा है, उसने मई महीने में जिगर कॉलोनी में साइबर थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था और इंस्टाग्राम पर बनी फेक आईडी पर हैकर की तरफ से किए गए तमाम मैसेज के स्क्रीन शॉट भी दिए थे। लेकिन, अभी तक उस मामले में कार्रवाई शून्य है। उधर, हैकर लगातार उसे परेशान कर रहा है। छात्रा ने यह भी बताया कि उसकी एक और सहेली है, जो उसके कॉलेज में सीनियर थी अब वह जॉब कर रही है, उसकी भी आईडी को इसी संबंधित व्यक्ति ने हैक कर रखा है।

इससे उसकी सीनियर भी परेशान है। पीड़ित छात्रा के मामले में सिविल लाइंस थाने में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं (संशोधन) अधिनियम-2000 की धारा-67 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद इंस्टाग्राम एकाउंट दिशा-900 धारक नाम पता अज्ञात और मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। मालूम हो कि पीड़ित छात्रा की तरफ से पूर्व में साइबर क्राइम थाना प्रभारी के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज (Case Filed) कर लिया है। इसमें छात्रा की तरफ से कहा गया है कि किसी व्यक्ति ने फेक अकाउंट इंस्टाग्राम (दिशा-900) बनाकर उसकी फोटो पोस्ट की जा रही है और उसके मित्रों व रिश्तेदारों को मैसेज किए जा रहे हैं।

छात्रा के व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर उसे व्यक्ति परेशान कर रहा है। रेलवे हरथला कॉलोनी की छात्रा ने बताया कि उसने मई महीने में साइबर थाने में शिकायत की थी, लेकिन उसकी समस्या को थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया है। जिस कारण आरोपी उसे और उसकी अन्य तमाम सहेलियों को लगातार परेशान किए है। ब्लैकमेल कर रुपये भी ले रहा है।

थाना सिविल लाइन एसएचओ राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि छात्रा के प्रकरण में सोमवार को केस दर्ज किया गया है और पुलिस टीम लगाकर हैकर की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

निलंबित पीएसी सिपाही ने की दोस्त की बेटी से अश्लील हरकत

Next Post

गला रेतकर गार्ड की निर्मम हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Murder

गला रेतकर गार्ड की निर्मम हत्या

यह भी पढ़ें

shivpal yadav

कृष्ण जितने मीरा व सूर के हैं उतने ही रहीम व रसखान के : शिवपाल

24/10/2021
Hartalika Teej

ऐसे सजाएं हरतालिका तीज की पूजा थाली, इन विशेष चीजों को करें शामिल

18/09/2023
CM Yogi

विधायक खेल स्पर्धा को प्रोत्साहित करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

04/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version