• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झरने में डूबे युवक का शव हुआ बरामद

Writer D by Writer D
17/08/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
drowning

6 children died by drowning in a pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में नहाते समय झरने में डूबने (Drowned) से लापता हुये युवक का शव बुधवार को गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया।

बीते मंगलवार को सदर कोतवाली अंतर्गत इलाइट चौराहा निवासी सोहेल (25) पुत्र राजेंद्र रजक अपने मकान से कुछ दूरी पर राजघाट रोड निवासी निशांत पुत्र मनोज कुमार, मुहल्ला आजादपुरा निवासी विकास विश्वकर्मा पुत्र मनोज विश्वकर्मा और मुहल्ला लेडियापुरा निवासी छोटू कुशवाहा पुत्र रमेश के साथ थाना पाली क्षेत्रांतर्गत स्थित पहाड़ियों में धार्मिक स्थल नीलकंठ मंदिर घूमने के लिए गया हुआ था, जहां उसने नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने के बाद वह लोग ग्राम बंट के चुयवन आश्रम पहुंचे, जहां पर स्थित झरने में सभी लोग नहाने लगे।

इस दौरान पहाड़ी के ऊपर से गिरते हुए पानी में कूद-कूद कर सभी दोस्त नहा रहे थे। नहाते समय सोहेल का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी की गहराई में चला गया, जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकला, तब सभी दोस्तों को चिंता हुई व इस दौरान उन्होंने पानी में ढूढने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला, तब दोस्तों ने सूचना पुलिस व परिजनों को दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने पानी में डूबे हुए सोहेल को स्थानीय लोगों की मदद से ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कहीं कुछ पता नहीं चला था, जिसके उपरान्त आज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, तब गोताखोर उसे गहरे पानी से मृत अवस्था में निकाल कर बाहर लाए। पुलिस ने मृतक के शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर जांच प्रारम्भ कर दी।

Tags: crime newsLalitpur newsup news
Previous Post

विषाक्त भोजन खाने से 13 बालिकाएं हुई बीमार

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
Next Post
Imprisonment

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद

यह भी पढ़ें

Elephant

हाथी ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत

30/05/2023

सपा के शासन में में बेटियां नहीं थी सुरक्षित : स्वतंत्र देव

19/01/2022
fire in Fashion Street Market

पुणे: फैशन स्ट्रीट मार्केट में लगी भीषण आग, 500 दुकानें जलकर खाक

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version