• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब नगर चौपाल का किया जाएगा आयोजन, डीएम नेहा शर्मा ने जारी किया कार्यक्रम

Writer D by Writer D
17/08/2023
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Neha Sharma

Neha Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा। जनपद गोण्डा में ग्राम चौपाल (Gram Chaupal) की अपार सफलता के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma) ने अब नगरीय क्षेत्रों की ओर रुख किया गया। ग्राम चौपाल की तर्ज पर सभी 10 नगरीय निकायों में । इसकी शुरुआत आगामी 01 सितम्बर से होगी। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से गुरुवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों को नगर चौपाल में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इन चौपालों में अधिकारियों के साथ ही सभी निकाय अध्यक्षों और सभी सभासदों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

बता दें, जिलाधिकारी नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)की ओर से बीती 20 जून को ग्राम चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के तहत सभी विकासखण्डों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। एक दिन में 6-6 गांवों में उपस्थित होकर जिलाधिकारी द्वारा जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। इन ग्राम चौपालों के माध्यम से एक ओर जहां ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के राहत मिल गई। वहीं, उनकी समस्याओं का समाधान गांव के स्तर पर ही संभव हो सका।

ग्राम चौपाल का सफल फार्मूला किया लागू

ग्राम चौपाल के फार्मूले को अब नगरीय क्षेत्र में भी लागू किया जा रहा है। जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा (DM Neha Sharma)ने बताया कि शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप जनपद के नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगर चौपाल लगाये जाने के दृष्टिगत रोस्टर तैयार किया गया है। रोस्टर में अंकित तिथियों को प्रस्तावित नगरीय निकायों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समस्त विभागीय अधिकारीगण समय से प्रतिभाग करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जन सामान्य द्वारा की जा रही शिकायतों एवं मांग आदि का परीक्षण कर उन्हें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारित / पूर्ण करायेंगे।

नागरिक सुविधाओं से लेकर गुणवत्ता तक पर जोर

इन नगर चौपालों के माध्यम से नागरिक सुविधाओं जैसे सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, गंदे पानी की निकासी, पार्क व अन्य सार्वजनिक परिसम्पत्तियों का रखरखाव, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से लेकर निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता परीक्षण समेत समस्त अन्य संज्ञानित समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

यहां हर घर के बाहर रखी हैं लाल बोतलें, हैरान कर देगी वजह

सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह चौपाल से पहले ही अपने विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की स्थिति की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें। सभी प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण चौपाल से पूर्व सभी निकायों का भ्रमण कर वहां की सफाई व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं की समीक्षा संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

यह है प्रस्तावित कार्यक्रम

01 सितम्बर : नगर पंचायत कटराबाजार में शाम चार बजे से और नगर पंचायत खरगूपुर में शाम 5.30 बजे से।

04 सितम्बर : नगर पंचायत तरबगंज में शाम चार बजे से और नगर पंचायत बेलसर में शाम 5.30 बजे से।

08 सितम्बर: नगर पालिका परिषद नवाबगंज में शाम 4.30 बजे से।

11 सितम्बर : शाम चार बजे से नगर पंचायत धानेपुर और शाम 5.30 बजे से नगर पंचायत मनकापुर।

15 सितम्बर : नगर पालिका परिषद गोण्डा में शाम 4.30 बजे से।

20 सितम्बर : शाम चार बजे से नगर पालिका परिषद करनैलगंज और 5.30 बजे से नगर पंचायत परसपुर में आयोजन किया जाएगा।

Tags: dm neha shrmagonda newsNeha Sharmaup news
Previous Post

यहां हर घर के बाहर रखी हैं लाल बोतलें, हैरान कर देगी वजह

Next Post

आतंकी की पत्नी बनेगी मंत्री, उम्रकैद की सजा काट रहा है यासीन मलिक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Next Post
Yasin Malik

आतंकी की पत्नी बनेगी मंत्री, उम्रकैद की सजा काट रहा है यासीन मलिक

यह भी पढ़ें

Siddiqui Kappan

23 महीने बाद जेल से रिहा होंगे पत्रकार सिद्दीकी कप्पन, SC ने दी जमानत

09/09/2022
bjp mla sarita bhadauria

भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी, यूपी ATS को भी लगाया जांच में

31/01/2021
Bike Boat Scam

बाइक बोट घोटाला: फरार आरोपी बीएन तिवारी पर इनाम घोषित करने की तैयारी

21/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version