• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर के रूप में यह नारायण की सेवा है: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आश्रम घर की सराहना करते हुए कहा कि नर के रूप में यह नारायण की सेवा है। सीएम ने बताया कि वे समीक्षा बैठक में ‘अपना घर आश्रम’ (Apna Ghar Ashram) के सेवा भाव का जिक्र कर लोगों से सीखने को कहते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सामने घाट -गढ़वा रोड स्थित ‘ अपना घर आश्रम’ (Apna Ghar Ashram) पहुंचे, जहां निराश्रितों की सेवा की जाती है। मुख्यमंत्री ने प्रभुजी ( आश्रम में रहने वाले निराश्रित लोग, जिनका इलाज़ होता है ) से हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने आश्रम में निर्मला बिरला, कोलकाता द्वारा निर्माणाधीन भवन “प्रभु सेवा केंद्र” का लोकार्पण किया।

दिव्यांगजनों के बारे में बदली धारणा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि देश में दिव्यांगजनों और निराश्रितों के प्रति धारणा बदली है। उन्होंने चिकित्सक दम्पति के प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे समाज के असहाय लोगों को सहायता मिल रही है। इस तरह के आश्रम अन्य स्थानों पर भी होने चाहिये। इस कार्य मे समाज के लोगों को आगे आकर अपनी सहभागिता करनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपना घर आश्रम में निराश्रितों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपचार, भोजन, कपड़े, निवास और अन्य आवश्यकता की वस्तुएं बिना किसी शुल्क समाज के सहयोग से प्रदान की जाती हैं।

लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने को कहा

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अपना घर आश्रम में रह रहे लोगों को पेंशन,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड,दिव्यांगजन पेंशन, कृत्रिम अंग समेत सभी योजनाओं से जोड़ने की बात कही। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फंड से अपना घर को 42 लाख 38 हज़ार 935 रुपये का चेक प्रदान किया। जिला राइफल क्लब की ओर से भी 2,22,800 रुपये आश्रम के प्रबंधक को उपलब्ध कराए गए।

2018 में हुई थी अपना घर की स्थापना

अपना घर आश्रम की स्थापना 14 अक्टूबर 2018 को वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. के. निरंजन और उनकी पत्नी डेंटल सर्जन डॉ. कात्यायनी ने अपनी टीम के साथ पवित्र गंगा नदी के तट पर असहाय, निराश्रित बीमार व्यक्तियों की सेवा के लिए किया था। इस आश्रम के लिए डॉ. दंपत्ति द्वारा सौ बिस्तरों वाली आवासीय क्षमता का भवन भी उपलब्ध कराया गया है। यह आश्रम महिला और पुरुष दोनों के लिए है, जिसकी क्षमता 50-50 है। यहां पर निराश्रितो को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे उपचार, भोजन, कपड़े, निवास और अन्य आवश्यकताएं बिना समाज के सहयोग से प्रदान की जाती हैं।बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, इसकी क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ाकर 300 कर दिया गया है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी नवीन कपूर आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogivaranasi news
Previous Post

श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल के दर्शन

Next Post

फर्जी आधार कार्ड के साथ अमेरिकन महिला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

2017 से पहले तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी अपशगुन थी: सीएम योगी

15/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ़ सत्ता पाने का फ़र्ज़ी नारा: केशव मौर्य

15/07/2026
SIT re-enters Ram Temple offering theft case
Main Slider

राम मंदिर चंदा चोरी: आज खुलेगा महा-घोटाले का पूरा राज, SIT दाखिल करेगी अंतिम रिपोर्ट

15/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पहले यूपी में नौकरियां नहीं थीं, भर्ती में होती थी वसूली: CM योगी

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Next Post
Arrested

फर्जी आधार कार्ड के साथ अमेरिकन महिला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

हनीट्रैप केस: एक लाख का इनामी बदमाश बदन सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर

22/07/2021
Avnish Awasthi

अवैध शराब के धंधे में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई : अवस्थी

07/06/2021
Honda Unicorn

10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुई Honda की ये बाइक, इतनी है कीमत

15/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version