• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सावन में बनाएं बिना अंडों का ऑमलेट, मिनटों में होता है बनकर तैयार

Writer D by Writer D
22/07/2025
in फैशन/शैली, Main Slider, खाना-खजाना
0
Tomato Besan Veg Omelet

Tomato Besan Veg Omelet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे’ इस विज्ञापन ने दूरदर्शन पर सालों तक खूब धूम मचाई। अंडों को अच्छी सेहत के लिए जरूरी बताया जाता है। आम तौर पर देखा जाता है कि घरों में अंडों से बने ऑमलेट बनाए जाते हैं, जो बेहद चटपटे और टेस्टी होते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अंडों से परहेज करते हैं। आज हम आपको टमाटर और बेसन से बनने वाले ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet)  की रेसिपी बताएंगे। इसे शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं क्योंकि इसमें अंडे का प्रयोग नहीं होता। ये टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet) फटाफट तैयार हो जाता है। इसमें ज्यादा सामग्री नहीं लगती।

टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet) बनाने की सामग्री 

बेसन – 1 कप
टमाटर – 1 गोलाकार कटा
प्याज- 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 2
धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच
टमाटर – 1 कद्दूकस किया हुआ
अजवायन – आधा चम्मच
तेल – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – फ्राई करने के लिए

टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट (Tomato Besan Veg Omelet) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, कद्दूकस किया हुआ टमाटर, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
– अब एक कप पानी डालकर इसका गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें। घोल ज्यादा पतला या बहुत टाइट ना बन जाए कि पैन पर आसानी से फैल न पाए।
– इसे अच्छी तरह से ढककर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
– गैस पर पैन रखकर इसमें घी या तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए तो एक करछुल बेसन के घोल को डालकर अच्छी तरह से फैला दें। यह ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए।
– अब इसके ऊपर कटे हुए टमाटर के 2-3 टुकड़े रख दें। चारों तरफ थोड़ा घी डाल दें ताकि ये तवे या पैन पर चिपके नहीं।
– धीमी आंच पर ढककर इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अब दूसरी तरफ पलट कर भी ऐसे ही पकाएं।
– ढक्कन हटाकर देख लें कि दोनों ओर से अच्छी तरह से बेसन का घोल सुनहरा भूरा हो गया है या नहीं।
– इसे एक प्लेट में निकाल लें। तैयार है टोमेटो बेसन वेज ऑमलेट(Tomato Besan Veg Omelet) । इसे टोमेटो सॉस या फिर धनिया, पुदीना की चटनी के साथ खा सकते हैं।

Tags: Eggstomato besan veg omelettetomato besan veg omelette hometomato besan veg omelette ingredientstomato besan veg omelette recipe
Previous Post

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

Next Post

सावन में बनाएं साबूदाना डोसा, व्रत करने वालों को खाने में आ जाएगा मजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Brijesh SIngh-Dhananjay
Main Slider

धनंजय सिंह के गढ़ में बाहुबली बृजेश सिंह की दस्तक, बेटे सिद्धार्थ को लॉन्च करने की तैयारी

19/05/2026
Raja Bhaiya
Main Slider

‘जितने मुस्लिम हैं, पहले सब हिंदू थे’, राजा भैया के बयान पर मचा बवाल

19/05/2026
CM Yogi-CM Dhami-CM Mohan Yadav
Main Slider

बस्तर की धरती पर तीन कद्दावर नेता एक साथ! तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं

19/05/2026
Next Post
Rajma Dosa

सावन में बनाएं साबूदाना डोसा, व्रत करने वालों को खाने में आ जाएगा मजा

यह भी पढ़ें

neha kakkad rohanpreet

हनीमून पर मस्ती करते नजर आए नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह

19/11/2020
Surya Dev

रविवार को इन कामों को करने से होता है बड़ा नुकसान

17/12/2023

लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के लिए ‘अंतिम अरदास’ आज, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version