• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय कुश्ती संघ को बड़ा झटका, वर्ल्ड रेसलिंग ने रद्द की सदस्यता

Writer D by Writer D
24/08/2023
in खेल
0
Wrestling Federation of India

Wrestling Federation of India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश के पहलवानों को बड़ा झटका लगा है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) की सदस्यता रद्द कर दी है। डब्ल्यूएफआई की सदस्यता 45 दिन में चुनाव ना करवा पाने की वजह से रद्द हुई। भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 12 अगस्त को होने थे, मगर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने वोटिंग से ठीक एक दिन पहले चुनाव पर रोक लगा दी थी। इससे पहले वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती संघ को 45 के अंदर चुनाव कराने के लिए कहा था, मगर काफी समय बीत जाने के बावजूद चुनाव नहीं हो पाए। ऐसे में वर्ल्ड रेसलिंग ने एक्शन लेते हुए भारतीय कुश्ती को सस्पेंड कर दिया है।

असम हाईकोर्ट भी भारतीय कुश्ती संघ (Wrestling Federation of India) के चुनाव पर रोक लगा चुका है। चुनाव पहले 11 जुलाई को होने थे, मगर असम रेसलिंग एसोसिएशन अपनी मान्यता को लेकर कोर्ट पहुंच गया। जिस पर सुनवाई करते हुए असम हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसके बाद अगस्त में भी चुनाव नहीं हो पाए।

भारतीय कुश्ती में बवाल

भारतीय कुश्ती में पिछले कुछ महीनों से बवाल मचा हुआ है। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया सहित कई पहलवानों ने तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। पहलवानों ने काफी समय तक धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने फेडरेशन के पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। पदाधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद एडहॉक कमेटी फेडरेशन का काम संभाल रही थी।

Chandrayaan-3: ऐसा दिखता है चांद का दक्षिणी हिस्सा, विक्रम ने भेजी पहली तस्वीर

बीते दिनों फेडरेशन के चुनाव 12 अगस्त को होने थे। अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन भरा था। अध्यक्ष पद के लिए एक महिला ने भी नॉमिनेशन भरा था। अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन भरने वाले संजय सिंह को लेकर पूरा बवाल मचा था। संजय को बृजभूषण सिंह का करीबी बताया गया। चुनाव में उनके उतरने पर प्रदर्शन करने वाले पहलवान अपनी नाराजगी जता चुके थे। वो एकमात्र महिला उम्मीदवार और पूर्व पहलवान अनीता श्योरण को सपोर्ट कर रहे थे।

Tags: sports newsuniversal world werstlingWrestling Federation of India
Previous Post

चंद्रयान-3 की सफलता से शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल

Next Post

फरियादियों को न्याय का वादा, बच्चों को किया दुलार

Writer D

Writer D

Related Posts

Mithun Manhas becomes the new President of BCCI
खेल

मिथुन मन्हास बने BCCI के नए बॉस, पहली बार अनकैप्ड प्लेयर बना अध्यक्ष

28/09/2025
IndvsPak
Main Slider

8 साल बाद IndvsPak का महामुकाबला, 2017 की हार का बदला लेगी सूर्यकुमार की सेना

28/09/2025
Dickie Bird
Main Slider

फेमस अंपायर डिकी बर्ड का निधन, टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत का बने थे गवाह

23/09/2025
Pakistan Team
Main Slider

एशिया कप से पाकिस्तान का बहिष्कार, UAE के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरी टीम

17/09/2025
ICC rejects PCB's demand to remove match referee
खेल

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

16/09/2025
Next Post
CM Yogi

फरियादियों को न्याय का वादा, बच्चों को किया दुलार

यह भी पढ़ें

बाइक सवार कपल पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला, पति की मौके पर मौत

06/01/2021
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी बोले, जीवन के साथ जीविका भी बचाना जरूरी

24/04/2021

हाई कोर्ट : छात्रों से न्यूनतम 70 फीसदी उपस्थिति की उम्मीद करना होगा अनुचित

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version