• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नवयुवकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए घोसी में डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
26/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ/घोसी। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) का घोसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि दारा सिंह चौहान की घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विशेष रूप से समाज के कमजोर लोगों कि पार्टी है। यह चुनाव सभी वरिष्ठ सदस्यों का चुनाव है, महज दारा सिंह चुनाव नहीं। नगर विकास मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि पिछले चुनाव में आप सभी ने अपना अमूल्य वोट देकर इनको जिताया था, इस बार फिर वही जोर-शोर से भारी मतों से जीत दिलाइये।

मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने घोसी विधानसभा के काछीकला, ग्राम- रेवरीडीह में सम्पर्क, कोपागंज में जनसभा और ग्राम- रईसा में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को मतों से जीत दिलाने की अपील की। चुनावी चौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि मऊ में भाजपा की डबल इंजन सरकार को स्थापित कर सुशासन और विकास करने वाली सरकार बनाइये जिससे क्षेत्र का चौतरफा सर्वांगीण विकास हो। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया तथा जनता से दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के पक्ष में वोट डालने का अपील की।

Image

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 70 साल में आवास, अनाज, दवाई और पानी तक कि व्यवस्था से आप लोग वंचित रहे। पिछले 6 साल में उत्तर प्रदेश में इन सभी सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कि देश और प्रदेश कि सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री जी ने कहा कि घोसी की शांति, सुरक्षा, नवयुवकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए घोसी में डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। पिछले चुनाव में आपने दारा सिंह चौहान को उनके कार्यों को और उनके व्यक्तित्व को देखते हुए जीत दिलाई थी। वहीँ आप को पता ही है कि दारा सिंह चौहान को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर फिर से उतारा है। जिससे भाजपा की सरकार के विधायक बनेंगे तो आपको और भी सुविधाओं को मिलने में आसानी हो जाएगी।

शांति कुंज गाय घाट पर एके शर्मा ने भगवान शिव का किया पूजन-अर्चन

हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी कि दारा सिंह चौहान जो भी प्रस्ताव और डिमांड लेकर आयेंगे हम उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध रहेंगे। मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि किसी के बहकावे न आये और न ही शराब और पैसा बांटने वाले के। क्यों दारू बांटने वाले को वोट देंगे, तो पूरे 5 साल सभी सुविधाओं से वंचित रह जायेंगे। इस बात का आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम और हमारी सरकार दारा सिंह चौहान के साथ खड़े होकर अप सभी का विकास करेगी।

Image

मंत्री जी (AK Sharma)  ने कहा कि मैं आपका बेटा हूं, भाई हूं और यही आपके बीच का हूँ, मैं इसलिए आपसे कहना चाहता हूँ 2022 के चुनाव में आपने दारा सिंह चौहान में जिताया था। मगर पहले के दारा सिंह और अब के दारा सिंह चौहान में बहुत अंतर है। नगर विकास मंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके समर्थन से घोसी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान की जीत जीत निश्चित है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सुशासन को देखते हुए जनता ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने का मन बना रखा है। भाजपा का परिवार, संघठन के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने में पूरी ऊर्जा के साथ खड़े हुए हैं।

Tags: ak sharmadara singh chauhanghosi by-electionmau news
Previous Post

सीएम धामी ने व्यासी जल विद्युत परियोजना की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि की वितरित

Next Post

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हफ्ते में दो दिन करेंगे फील्ड विजिट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
Power

बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हफ्ते में दो दिन करेंगे फील्ड विजिट

यह भी पढ़ें

Ashtadhatu statue recovered

लखनऊ: एक करोड़ की अष्टधातु की मूर्ति बरामद, सात गिरफ्तार

08/03/2021
सौमित्र चटर्जी

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

15/10/2020
सीएम योगी CM Yogi

ठंड के मद्देनजर चिकित्सालय परिसर में रैन बसेरों की सुचारु व्यवस्था की जाए : योगी

06/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version