• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खरगोन दंगों का मुख्य आरोपी समीउल्लाह गिरफ्तार

Writer D by Writer D
31/08/2023
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Khargone riots

Khargone riots

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन (Khargone Riots) में पिछले वर्ष रामनवमी पर हुए दंगों के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी समी उल्लाह उर्फ ‘भाई साहब’ को गिरफ्तार कर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है।

खरगोन के जिला दंडाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत खरगोन दंगों (Khargone Riots) के मुख्य आरोपी समी उल्लाह को निरुद्ध करने के आदेश जारी किए हैं। उसे आगामी तीन माह तक ग्वालियर स्थित केंद्रीय जेल में भेजने के भी आदेश हुए हैं।

समीउल्लाह के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2022 तक खरगोन, मेनगांव, कोतवाली थाने में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज है और उस पर पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) इंदौर ने 30000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। इसके अलावा उस पर तीन बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक डीएस यादव ने आज सायं पत्रकारों को बताया कि कई महीने से फरार समीउल्लाह को खरगोन दंगों के विभिन्न प्रकरणों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के वारंट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि यह मीम गैंग बनाकर सांप्रदायिक दंगे करता था, और इसके कई सहयोगी भी न्यायिक हिरासत में है।

इसकी पिछले वर्ष जुलाई में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन इसके बाद वह विभिन्न मामलों में फरार हो गया था ।

10 अप्रैल 2022 को रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद खरगोन जिला मुख्यालय पर दंगे (Khargone Riots) भड़क गए थे और आगजनी व पथराव की कई घटनाओं के चलते करीब एक महीने का कर्फ्यू लगाया गया था।

Tags: crime newsKhargone riotsmadhya pradesh news
Previous Post

पांच हथियार तस्कर दबोचे गये, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Next Post

लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Adhir Ranjan

लोकसभा से अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द

यह भी पढ़ें

Almond Oil

होली पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा ये जादुई तेल

14/03/2025
cm dhami

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

23/06/2022
AK Sharma participated in the Unity March program in Jaunpur.

सरदार पटेल का जीवन और संघर्ष लोगों की आत्मा में आज भी जीवित है: एके शर्मा

20/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version