• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में हो जायेगी विदा: अखिलेश

Writer D by Writer D
01/09/2023
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि 2014 में सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 में देश से विदा हो जायेगी।

मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने जाने से पहले अपने पैतृक गांव सैफई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कहा कि 2014 में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई थी 2024 में ठीक उसी तरह से सत्ता से विदा हो जाएगी। आज देश के जो हालत हो गए हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा 2024 में सत्ता से हर हाल में बाहर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है जहां पर 80 लोकसभा सीटे हैं। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है । जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लगातार ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक हो रही है। पहले बैठक पटना फिर बेंगलोर में हुई और आज से मुंबई में यह मीटिंग होने जा रही है। पूरे देश की जनता को भरोसा है । यह गठबंधन तैयार होगा। भाजपा देश से बाहर जाएगी,उनकी सरकार ने धोखा दिया है।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर आज आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं । दुनिया में एक ही भारत देश है जहाँ पर रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन हम सभी संकल्प लेकर हमारी माता बहने सुरक्षित रहें यही संकल्प लें।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक द्वारा दिये गए बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नही थे। जिस पद पर वो बैठे है और पद पर बैठ गए है तो उसका सम्मान करना पड़ेगा। उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को बेहतर करें।

यह जिम्मेदारी सरकार और उनकी जिम्मेदारी है। वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे है। उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है अगर कोई विभाग को सही करना चाहे तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट भ्रष्टाचार बेईमानी हुई है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। किसी गरीब को गरीब को इलाज नही मिल पा रहा है। इतने सालों में उन्होंने अगर एक भी अस्पताल बनाया हो तो बता दें यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा चुनाव हारने जा रहे हैं।

Tags: akhilesh yadavEtawah newsup news
Previous Post

तालाब में डूबने से दो बच्चो की मौत

Next Post

सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Murder

सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या

यह भी पढ़ें

Railway

10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी

01/09/2023
अशोक गहलोत Ashok Gehlot

अशोक गहलोत बोले- अनिवार्य एफआईआर नीति के अच्छे परिणाम

10/11/2020
UP Budget

UP Budget: महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा पर फोकस, प्रदेश के पांच शहर बनेंगे सेफ सिटी

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version