• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

68 साल की उम्र में पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे बने दूल्हा, ये बनी हमसफर

Writer D by Writer D
04/09/2023
in राष्ट्रीय, महाराष्ट्र
0
Harish Salve

Harish Salve married for the third time

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और मशहूर वकील और हरीश साल्वे (Harish Salve) ने 68 साल की उम्र में तीसरी शादी की है। साल्वे ने 2020 में दूसरी बार शादी की थी। हरीश साल्वे केंद्र सरकार की नवगठित वन नेशन- वन इलेक्शन कमेटी (One Nation- One Election Committee) के भी सदस्य हैं।

हरीश साल्वे (Harish Salve)  ने हाल ही में एक संपन्न विवाह समारोह में ट्रिना के साथ शादी की। इससे पहले उन्होंने मीनाक्षी (पहली पत्नी) और कैरोलिन ब्रॉसार्ड (2020) से शादी की थी। साल्वे और उनकी पूर्व पत्नी मीनाक्षी ने शादी के 38 साल बाद जून 2020 में तलाक ले लिया था। उनकी दो बेटियां- साक्षी और सानिया हैं।

Former Solicitor general of India, #HarishSalve got married for the 3rd time. Nita Ambani, Lalit Modi amongst others attended the ceremony.

Hopefully he is lucky the third time. pic.twitter.com/RVSPXyTujC

— Kumar Mihir Mishra (@Mihirlawyer) September 4, 2023

हरीश साल्वे (Harish Salve) की शादी में नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्ज्वला राउत समेत करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले 68 वर्षीय वकील साल्वे कुलभूषण जाधव सहित कुछ हाई-प्रोफाइल मामलों का हिस्सा रहे हैं। जाधव को जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। साल्वे ने जाधव की ओर से मुकदमा लड़ने के लिए कानूनी फीस में केवल 1 रुपया लिया और इस व्यवहार से उनकी काफी प्रशंसा हुई। टाटा समूह, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी समूह उनके कुछ प्रमुख ग्राहक हैं। वह अनिल अंबानी की रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के खिलाफ कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस विवाद मामले में भी पेश हुए थे।

Ghosi By-Election: मतदान से पहले BSP का बड़ा सियासी दांव, बसपाई घर बैठेंगे या दबाएंगे नोटा

हरीश साल्वे (Harish Salve) तब मशहूर हुए, जब उन्होंने भारत के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पहले एंटी-डंपिंग मामले की पैरवी की। 2015 में हरीश साल्वे ने सलमान खान के 2002 के हिट-एंड-रन मामले की पैरवी की। जिन्हें पहले पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। 10 दिसंबर 2015 को बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद खान को 2002 के हिट-एंड-रन और ड्रंक-एंड-ड्राइव मामले के सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। हरीश साल्वे ने नवंबर 1999 से नवंबर 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया था। उनको वेल्स और इंग्लैंड की अदालतों के लिए रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया गया था। देश के सबसे व्यस्त वकीलों में से एक साल्वे ने एलएलबी की पढ़ाई नागपुर विश्वविद्यालय से की थी। भारत के सॉलिसिटर जनरल नियुक्त होने से पहले उन्हें 1992 में दिल्ली हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया था।

Tags: harish salveMaharashtra NewsMumbai News
Previous Post

Ghosi By-Election: मतदान से पहले BSP का बड़ा सियासी दांव, बसपाई घर बैठेंगे या दबाएंगे नोटा

Next Post

तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, Gadar 2 ने 24 दिन में की इतने करोड़ों की कमाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Deadly attack on Congress candidate Jagdev Singh Jagga
Main Slider

चुनावी हिंसा से दहला पंजाब: कांग्रेस प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में PGI रेफर

26/05/2026
CM Dhami
Main Slider

फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी

26/05/2026
Next Post
Gadar 2

तारा सिंह ने बॉक्स ऑफिस को किया मालामाल, Gadar 2 ने 24 दिन में की इतने करोड़ों की कमाई

यह भी पढ़ें

worship

पूजा की इन चीजों को ना रखें जमीन पर, घर से चली जाएगी बरकत

10/11/2025
UPITS-2025

नई दिल्ली में UPITS 2025 का मेगा रोड शो, यूपी के निर्यात विज़न को मिला राष्ट्रीय मंच

04/07/2025
‘Yamraj’ अभियान 'Yamraj' campaign

पश्चिम रेलवे ने रेल क्रॉसिंग को रोकने के लिए ‘Yamraj’ अभियान को पुनः शुरू किया

28/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version