• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नई कार खरीदने से पहले जान लीजिए सरकारी बैंकों की ब्याज दरें, चुकानी होगी इतनी EMI

Writer D by Writer D
04/09/2023
in Business
0
Car Loan

Car Loan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और इस दौर में गाड़ियों की सेल भी शुरू हो जाती है. वहीं बैंकों की ओर से भी कई तरह की रियायतें भी दी जाती हैं. वैसे मौजूदा समय में ब्याज दरें अपनी पीक पर हैं. उसके बाद भी देश में गाड़ियों की बिक्री वो भी लोन (Car Loan) पर काफी देखने को मिल रही हैं. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में एवरेज रेंज की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए देश के सरकारी बैंकों की कार लोन की डिटेल लेकर आए हैं. अगर 5 लाख रुपये तक का लोन 5 साल के टेन्योर के लिए लेते हैं तो आपको हर महीने कितना ब्याज भुगतान करना होगा और हर महीने आपको कितनी ईएमआई चुकानी होगी.

पैसा बाजार डॉट कॉम ने देश के 10 सरकारी बैंकों का डाटा 29 अगस्त तक का कलेक्ट किया है. इस फेहरिस्त में कुछ बैंक ऐसे भी हैं, जिन्होंने प्रोसेसिंग फीस में भी छूट दी हुई है. पैसा बाजार के आंकड़ों के अनुसार बैंकों की प्रोसेसिंग 500 रुपये से शुरू होकर 7500 रुपये तक देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बैंकों की ओर से कितना ब्याज कार लोन के नाम पर वसूला जा रहा है.

देश के सरकारी बैंकों की डिटेल

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कार लोन (Car Loan) पर आपको 8.75 से 10.50 फीसदी ब्याज दर का भुगतान करना पड़ेगा और हर महीने की ईएमआई 10,319 – 10,747 रुपये होगी. आपसे बैंक 1,000 रुपये तक प्रोसेसिंग चार्ज भी वसूल करेगा.

पंजाब नेशनल बैंक कार लोन (Car Loan) पर आपको 8.75 से 9.60 फीसदी ब्याज दर का भुगतान करना पड़ेगा. हर महीने की ईएमआई 10,319 से 10,525 रुपये हो सकती है. बैंक की प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी या फिर 1,000 से 1,500 रुपये हो सकती है.

बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन (Car Loan) पर आपसे 8.70 फीसदी से 12.20 फीसदी ब्याज का भुगतान करेगा. जिसके लिए आपको हर महीने 10,307 से 11,173 रुपये तक की ईएमआई देनी होगी. प्रोसेसिंग फीस 1,500 से 2000 रुपये तक हो सकती है.

केनरा बैंक कार लोन पर 8.80 से 11.95 फीसदी तक का ब्याज वसूल रहा है. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,331 से 11,110 रुपये हो सकती है. प्रोसेसिंग 0.25 फीसदी या 1,000 से 5,000 रुपये होगी.

बैंक ऑफ इंडिया 8.85 से 10.75 फीसदी तक का ब्याज वसूल रहा है. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,343 से 10,809 रुपये हो सकती है. प्रोसेसिंग 0.25 फीसदी या 1,000 से 5,000 रुपये होगी. वैसे 7 सितंबर तक नए व्हीकल पर प्रोसेसिंग फीस पर पूरी तरह से छूट दी गई है.

यूको बैंक कार लोन (Car Loan) पर 8.70 से 10.55 फीसदी तक का ब्याज वसूल रहा है. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,307 से 10,759 रुपये हो सकती है. प्रोसेसिंग फीस 1 फीसदी या 1,500 रुपये होगी.

शराब शौकीनों को डबल झटका, इतने दिन बंद रहेंगी दारू की दुकानें

एसबीआई कार लोन पर 8.65 से 9.70 फीसदी तक का ब्याज वसूल रहा है. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,294 से 10,550 रुपये हो सकती है. प्रोसेसिंग फीस 0.25 फीसदी या 750 से 7,500 रुपये होगी.

आईडीबीआई बैंक कार लोन पर 8.80 से 9.90 फीसदी तक का ब्याज वसूल रहा है. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,331 से 10,599 रुपये हो सकती है. प्रोसेसिंग फीस 2,500 रुपये होगी.

बैंक ऑफ महाराष्ट्र कार लोन पर 8.70 से 13 फीसदी तक का ब्याज वसूल रहा है. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,307 से 11,377 रुपये हो सकती है. प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से छूट दी गई है.

इंडियन ओवरसीज बैंक कार लोन पर ब्याज दर 8.85 फीसदी से शुरू होंगी. जिसकी वजह से आपकी हर महीने की ईएमआई 10,343 रुपये या उससे ज्यादा होगी. प्रोसेसिंग फीसदी 0.50 फीसदी या 500 से 5,000 रुपये होगी.

Tags: car loancar loan emi calculatorCar loan interest rate for all banks
Previous Post

शराब शौकीनों को डबल झटका, इतने दिन बंद रहेंगी दारू की दुकानें

Next Post

12वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, बस पास करनी होगी ये परीक्षा

Writer D

Writer D

Related Posts

Indigo
Main Slider

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
PM Kisan Nidhi
Main Slider

कब मिलेगी किसान निधि की 22 किस्त, तुरंत निपटा लें ये काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

10/03/2026
Share Market
Business

भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स-निफ़्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

10/03/2026
LPG gas cylinder
Business

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

07/03/2026
Share Market
Main Slider

खुलते ही शेयर बाजार में मचा हाहाकार! सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी ने भी दिया धोखा

06/03/2026
Next Post
MPPSC SET

12वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, बस पास करनी होगी ये परीक्षा

यह भी पढ़ें

Radhika apte

राधिका आप्टे : कैरेक्टर और स्टोरी लाइन के आधार पर फिल्मों का करती हूँ चयन

05/09/2020
fake admit card of assembly

विधानसभा के फर्जी प्रवेश पत्र समेत प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार, MIS चौराहे पर हुआ था जानलेवा हमला

08/01/2021
OLA Electric

दिवाली पर Ola के नए स्कूटर पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कंपनी ने दिए हैं कई जबरदस्त फीचर्स

23/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version