• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला की हत्या के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/09/2023
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले की तरवा थाना पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुये पिता और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि तरवा थाना क्षेत्र के बनगांव स्थित मायके में अकेले रहने वाली सुनिता उर्फ सुमित्रा देवी (50) का रक्तरंजित शव बीते दो सितंबर को घर से कुछ दूरी पर स्थित चक मार्ग पर मिला था। इस मामले में मृतका की पुत्री रंजना ने बनगावँ निवासी राम प्रवेश सिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई ।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित रामप्रवेश सिंह उसके दो बेटों शिवम सुंदरम को आज दिन में बनगांव उमरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत करेनहुवा गांव निवासी पनधारी राजभर की मौत के बाद उसकी पत्नी सुनीता उर्फ सुमित्रा लगभग 20 वर्षों से अपने मायके में रहने लगी । उसकी पांच बच्चों में चार विवाहित हैं । मायके में अकेले रहते हुए नेवासे में मिले खेत व घर की देखभाल करती थी।

इसी बीच सुनीता और गांव के ही रामप्रवेश सिंह के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया । इसी कलह के चलते रामप्रवेश की पत्नी ने विगत वर्ष 2011 में अपने दो पुत्रों का छोड़ आत्महत्या कर ली थी। इस बात से राम प्रवेश के दोनों बेटे शिवम और सुंदरम खफा रहते थे। समय के साथ-साथ रामप्रवेश और सुनीता के बीच दूरियां बढ़ गई लेकिन उनके संबंध को लेकर रामप्रवेश के दोनों बेटे के मन से सुनीता के प्रति नफरत कम नहीं हो सका। एक सितंबर की रात सुनीता धान के फसल की सिंचाई करने के लिए गांव के एक व्यक्ति के नलकूप की ओर गई थी कि तभी वहां पहुंचे रामप्रवेश सिंह व उसके दोनों बेटों ने सुनीता के सिर पर घातक प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए सुनीता के शव को गांव के रास्ते पर फेंक कर सभी फरार हो गए ।सुनीता की पुत्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने पर पुलिस ने मृतका के पूर्व प्रेमी व उसके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर दिया है ।

Tags: azamgarh newscrime news
Previous Post

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Next Post

जनता के अधिकारों को छीन रही है भाजपा: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

जनता के अधिकारों को छीन रही है भाजपा: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

JEE Main

RO-ARO प्री-2023 की परीक्षा की डेट की घोषणा, इतने घंटे का होगा एग्जाम

20/03/2025
pregnant women diabetes

गर्भकालीन मधुमेह से किडनी को हो सकता है नुकसान, नए शोध का खुलासा

22/06/2021
akhilesh yadav

जिंदगियां दम तोड़ रही हैं, लोग तड़प कर मर रहे हैं : अखिलेश

23/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version