• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन्माष्टमी पर करें ये महाउपाय, कान्हा देंगे मनचाहा वरदान

Writer D by Writer D
07/09/2023
in धर्म, फैशन/शैली
0
krishna janmastmi

krishna janmastmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव ( Janmashtami) हर साल एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस पावन पर्व पर कान्हा की विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति के सभी कष्ट पलक झपकते दूर हो जाते हैं और भगवान श्री कृष्ण की उस पर अपार कृपा बरसती है. सनातन परंपरा में भगवान श्री विष्णु के पूर्णावतार माने जाने वाले श्रीकृष्ण की पूजा के कई ऐसे उपाय बताए गये हैं, जिन्हें करते ही व्यक्ति को जीवन में चमत्कारिक फल प्राप्त होता है। आइए जन्माष्टमी ( Janmashtami)  की रात किए जाने वाले कान्हा की पूजा के अचूक उपाय को विस्तार से जानते हैं।

>> पीले रंग के कपड़े हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को पीला रंग बहुत ज्यादा प्रिय है, जिसे पहने रहने के कारण उन्हें पीतांबरधारी भी कहा जाता है. मान्यता है कि जन्माष्टमी ( Janmashtami) के दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने पर भगवान कृष्ण शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। जन्माष्टमी पर पीले रंग के वस्त्र, अन्न, पुष्प, फल आदि दान करने का बहुत ज्यादा पुण्यफल माना गया है.

>> शंख का अचूक उपाय हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्री विष्णु और उनके अवतार माने जाने वाले श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का प्रयोग विशेष रूप से शुभ माना गया है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति जन्माष्टमी ( Janmashtami) की रात को दक्षिणावर्ती शंख में जल और दूध भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करता है तो उस पर कान्हा की विशेष कृपा बरसती है, जिसके कारण पूरे साल उसका घर धन-धान्य से भरा रहता है।

>> केसर का उपाय यदि आप इन दिनों आर्थिक दिक्कत से जूझ रहें हैं और कठिन परिश्रम और प्रयास के बाद भी पैसों की किल्लत नहीं दूर हो पा रही है तो आपको जन्माष्टमी ( Janmashtami) की रात भगवान श्री कृष्ण का केसर मिले हुए दूध से अभिषेक करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार केसर के इस उपाय से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

>> तुलसी का उपाय हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण की पूजा एवं उन्हें लगाया जाने वाला भोग बगैर तुलसी के अधूरा होता है। ऐसे में जन्माष्टमी ( Janmashtami) के दिन कान्हा की कृपा पाने के लिए विशेष रूप से तुलसी की पूजा करें और उसके नीचे शुद्ध देशी घी का दीया जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। साथ ही साथ कान्हा के भोग में तुलसी दल जरूर डालें।

दर्शन से दूर होगा दुर्भाग्य

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर में जाकर विशेष रूप से दर्शन एवं पूजन करना चाहिए. मान्यता है कि कान्हा के धाम पर पर जाकर पीले रंग के पुष्प चढ़ाने पर व्यक्ति के कष्ट दूर और बड़ी से बड़ी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होती है.

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiKrishna JanmashtmiLord Krishna
Previous Post

जानें जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की किस मूर्ति की पूजा करने पर किस फल की होगी प्राप्ति

Next Post

खीरे के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post
Janmashtami

खीरे के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

Money

महीना खत्म होने से पहले निपटा ले ये जरूरी काम, जानें पूरी डिटेल

30/10/2021
petrol-diesel

दो दिन की राहत के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल

15/07/2021
CM Yogi

विकास नहीं, विभाजन करते हैं कांग्रेस व जेडीएस: सीएम योगी

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version