• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफ्रीकी यूनियन बना G20 का नया सदस्य, पीएम मोदी बोले- अब हम हो गए G21

Writer D by Writer D
09/09/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
G20 Summit

G20 Summit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के भाषण के साथ ही जी20 समिट (G20 Summit ) का शनिवार को आगाज हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में इसका आयोजन किया जा रहा है, जहां दुनिया के शीर्ष राष्ट्राध्यक्ष और उद्योग जगत से जुड़े नेता शिरकत कर रहे हैं।

अफ्रीकी यूनियन बना G20 का नया सदस्य

पीएम मोदी (PM Modi) ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden) , ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (British PM Rishi Sunak) के साथ विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन में स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी (PM Modi)  ने सम्मेलन का आगाज करते हुए सबसे पहले अफ्रीकी यूनियन (African Union) का जी20 (G20) का सदस्य बनने का एलान किया।

भारत आज सच्चे मायनों में ग्लोबल साउथ का लीडर बना

जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के आगाज होने के साथ ही भारत ने ग्लोबल साउथ (Leader of the Global South) का लीडर बनने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिया है। अफ्रीकन यूनियन (African Union)  को जी20 (G20)  की सदस्यता दिलवाना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए न सिर्फ भारत को अफ्रीकी देशों में आगे बढ़ने का मौका मिलता है, बल्कि इससे अफ्रीकी देशों के बीच भारत का भरोसा भी बढ़ता है।

क्या बदल गया देश का नाम?, पीएम मोदी के आगे ‘इंडिया’ की जगह लिखा ‘भारत’

भारत लगातार ग्लोबल साउथ (Global South) की आवाज बनने की बात करता है और अफ्रीकी यूनियन (African Union)  को सदस्यता दिलाकर भारत आज सच्चे मायनों में ग्लोबल साउथ का लीडर (Leader of the Global South) बन गया है।

जी-20 में कौन-कौन देश शामिल?

G20 में 19 देश और यूरोपीय संघ (European Union) शामिल हैं। ये देश हैं ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका। इसी के साथ, जी 20 (G20) के सदस्य देश, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (Global Gross Domestic Product) के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार (Global Business) के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Tags: delhi newsG20 2023G20 IndiaG20 SummitG21National news
Previous Post

एल्विश यादव के साथ दिखीं शहनाज गिल, डेटिंग को लेकर उड़ने लगी अफवाह

Next Post

यूपी बोर्ड में नकल पर कसेगी नकेल, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा सॉफ्टवेयर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
राष्ट्रीय

राष्ट्र सेवा के लिए समर्पण की मिसाल PM मोदी का सफर: मुख्यमंत्री नायब सैनी

31/10/2026
राष्ट्रीय

वरिष्ठ पत्रकार ओपी शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सैनी ने दी श्रद्धांजलि

31/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में ₹555 करोड़ से बनेगी नई फोरलेन सड़क, बिलासपुर से कुलाना का सफर होगा आसान

31/10/2026
Next Post
Board Exams

यूपी बोर्ड में नकल पर कसेगी नकेल, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगा सॉफ्टवेयर

यह भी पढ़ें

AK Sharma

जनता हमें और सरकार को गाली दे रही, आप कह रहे सब ठीक…, ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को सुनाई खरी-खरी

24/07/2025
विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमार

बिहार : विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमार, सभी लोग खतरे से बाहर

28/02/2021
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version