• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

Writer D by Writer D
24/07/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Asthma

Asthma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिन्हें लोग कभी-कभी हलके में लेकर नजरअंदाज करने की गलती कर देते हैं। ऐसी ही एक बीमारी हैं अस्थमा (Asthma)  जो किसी भी उम्र के लोगों को आसानी से हो जाती है। बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से अब इसके मामले और ज्यादा आने लगे हैं। अस्थमा (Asthma) एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

किसी व्यक्ति के लंग तक हवा ना पहुंच पाने की स्थिति को ही अस्थमा कहते हैं। समय रहते इस स्थिति को नहीं समझा जाए, तो विकट परिस्थितियां बन सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको अस्थमा (Asthma) के शुरूआती लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि समय रहते सतर्क हुआ जा सके। आइये जानते हैं इनके बारे में:

बार-बार खांसी आना

वैसे तो सर्दी-खांसी स्वास्थ्य से जुड़ी एक सामान्य समस्या है, लेकिन अगर आपको बार-बार खांसी आती है और अधिकतर दौरे के साथ खांसी होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से दिखाना चाहिए। यह अस्थमा (Asthma)  यानी दमा का संकेत हो सकता है।

सांस फूलना

लगातार उबासी, सांस फूलना या गहरी सांस की वजह हमेशा ऐंगजाइटी या थकान नहीं होती है। डॉक्टर लॉकी के अनुसार, ये अस्थमा के भी लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि उबासी या गहरी सांस लेने से शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और कार्बन डाइऑक्साइड भी ज्यादा बाहर निकलती है। ये तीनों चीजों वायुमार्ग में आए असंतुलन की वजह से होती हैं।

सांस लेते समय सीटी की आवाज आना

सांस की समस्या बहुत ही गंभीर होती है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको सांस लेते समय सीटी की आवाज या घर्र-घर्र की आवाज आती है, तो यह अस्थमा (Asthma)  का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

हमेशा थकान रहना

अगर आप कफ और सांस की घरघराहट की वजह से सो नहीं पाते हैं तो ये एक गंभीर समस्या हो सकती है। ठीक से ना सो पाने की वजह से एनर्जी कम हो जाती है और इसका असर मानसिक रूप से भी पड़ता है। क्रोनिक स्लीपलेसनेस को दिल की बीमारी या फिर डायबिटीज के संकेतों से भी जोड़ कर देखा जाता है। सांस की घरघराहट की वजह से थकान महसूस करना अस्थमा का शुरूआती लक्षण हो सकता है। अच्छी बात ये है कि अस्थमा (Asthma) के लक्षण कंट्रोल होते ही नींद की समस्या भी दूर हो जाती है।

सीने में जकड़न और भारीपन

जिन लोगों को दिल की बीमारी होती है, उनके सीने में जकड़न और भारीपन की समस्या आम है, लेकिन अगर आपको ये बीमारी नहीं है और फिर भी ऐसी समस्या होती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह अस्थमा (Asthma) का संकेत हो सकता है।

तेज सांसे लेना

कुछ लोगों में तेज-तेज सांस लेना भी अस्थमा का लक्षण माना जाता है। अमेरिका की क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, वयस्कों के सांस लेने की सामान्य दर 12 से 20 सांस प्रति मिनट होती है। अगर आप इससे अधिक तेजी से सांस ले रहे हैं तो आपको हाइपरवेंटिलेशन भी हो सकता है। हाइपरवेंटिलेशन और अस्थ्मा दोनों अलग-अलग बीमारियां है लेकिन सांस से जुड़े लक्षण की वजह से लोग इसे एक समझ लेते हैं।

Tags: asthma diagnosisasthma symptomsasthma triggersasthma warning signsbreathing difficultieschest tightnesscoughingrespiratory problemsshortness of breathwheezing
Previous Post

ग्राम बाहपानी हादसे में मृत तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभा

Next Post

इस कारण से भी बढ़ता है मोटापा, पाएं इस समस्या से निजात

Writer D

Writer D

Related Posts

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026
Two people died due to roof collapse
Main Slider

जयमाला की स्टेज पर ‘मौत’ का साया, दो घरों में पसरा सन्नाटा

15/03/2026
Election Commission
Main Slider

पांच राज्यों में चुनाव का बिगुल आज, कार्यक्रम घोषित करेगा इलेक्शन कमीशन

15/03/2026
Next Post
weight gain

इस कारण से भी बढ़ता है मोटापा, पाएं इस समस्या से निजात

यह भी पढ़ें

Madonna

सिंगर मैडोना ICU में एडमिट, इस बीमारी से हुईं ग्रसित

01/07/2023
kangana ranaut

मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी”, कंगना ने फिर शिवशेना और बीएमसी पर साधा निशाना

10/09/2020
Chhath

छठ पर्व में भूल से भी न करें ये गलतियां, पड़ेगा पछताना

18/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version