• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूटपाट में नाकाम होने पर लुटेरों ने की प्रोफेसर की हत्या, परिवार के नौ लोग घायल

Writer D by Writer D
19/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार में सोमवार रात बदमाशों (Robbers) ने प्रोफेसर के घर पर धावा बोल दिया। लूटपाट में नाकाम होने पर बदमाशों ने प्रोफेसर आलोक गुप्ता (35) की बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी, जबकि उनके परिवार के नौ लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार तड़के इस वारदात की जानकारी हुई तो पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। व्यापारियों व स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में बाजार बंद कर दिया गया है। आईजी ने मौका मुआयना किया है। बताया गया है कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया है। तीन फरार हो गए है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।

बरेली के एक कॉलेज में थे प्रोफेसर

जानकारी के मुताबिक आलोक कुमार गुप्ता बरेली के एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। उनकी मुख्य बाजार में रेडीमेड की दुकान भी है। रात करीब तीन बजे चार बदमाश उनके घर में घुस गए। आहट होने पर आलोक जाग गए और वह बदमाशों से भिड़ गए। इस बीच शोर शराबा होने पर पड़ोस के मकान में रहने वाले उनके परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए।

खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने आलोक गुप्ता पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी जाग गए। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। तीन बदमाश फरार हो गए।

दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 24 यात्रियों की मौत

घायल आलोक ने बरेली ले जाते समय दम तोड़ दिया। बदमाशों ने आलोक के पिता सुधीर कुमार गुप्ता, पत्नी खुशबू गुप्ता, पुत्र-पुत्री, भाई प्रशांत गुप्ता, उसकी पत्नी रूचि गुप्ता और पुत्री को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर रही है।

Tags: crime newsrobbersrobberyshahjhanpur newsup news
Previous Post

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ का नया पोस्टर रिलीज

Next Post

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Baljinder Singh Balli

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें

Karnataka Road Accident

मिनी बस और ट्रक में टक्कर, दो बच्चों समेत 13 की मौत

28/06/2024
Tushar Gandhi

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी हिरासत में, जानें पूरा मामला

09/08/2023
The entire family was found dead

शराब के लिए एक साल की मासूम बेटी को कुएं में फेंका, मौत

03/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version