• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या करने वाला शाहबाज एनकाउंटर में ढेर

Writer D by Writer D
20/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Shahjhanpur Encounter

Shahbaz, who murdered Professor Alok Gupta, was killed.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। जिले के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार के एक मकान में मंगलवार तड़के घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता (36) (Professor Alok Gupta) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विरोध पर परिवार के छह लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। मौके से पड़ोसियों ने एक बदमाश शाहबाज को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर भागे शाहबाज को पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) में मार गिराया।

आलोक गुप्ता शाहजहांपुर शहर के नजदीक सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कार्यरत थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। आवाज सुनकर जागे आलोक को देखकर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। चीख सुनकर अन्य परिजन भी वहां आ गए। बदमाशों ने आलोक की पत्नी खुशबू गुप्ता उर्फ सोनम, छोटे भाई प्रशांत गुप्ता, उनकी पत्नी रुचि गुप्ता, पिता सुधीर गुप्ता और आलोक की बेटी अंबिका (6) व बेटे (4) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए। भागने की कोशिश कर रहे बदमाश शाहबाज को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बाकी साथी भाग गए।

लूटपाट में नाकाम होने पर लुटेरों ने की प्रोफेसर की हत्या, परिवार के नौ लोग घायल

पुलिस घायलों को सीएचसी और फिर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पहुंचने तक आलोक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने खुशबू गुप्ता की तहरीर पर सगीर खां और शाहबाज समेत 10 बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके मुताबिक, डकैती के इरादे से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।

पेशी के लिए ले जा रही थी पुलिस

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कटरा सीएचसी पर शाहबाज का मेडिकल कराया। वहां से पुलिस टीम उसे न्यायालय में पेश करने के लिए आगे बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, कटरा से करीब पांच किलोमीटर आगे बतलइया गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर एक गाय सामने आ गई।

उसे बचाने में पुलिस की गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई, तभी शाहबाज दरोगा की पिस्टल निकालकर भागा और हाईवे किनारे एक खेत में छिप गया। वहां पहुंची पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में चलाई गई गोली (Encounter) लगने से घायल शाहबाज को पुलिस तिलहर सीएचसी ले गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Tags: crime newsshahjhanpur news
Previous Post

गणेश उत्सव में बुधवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, दुख हो जाएंगे दूर

Next Post

रामपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षकों का तबादला, इनको मिली तैनाती

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Transfer

रामपुर और हरदोई के पुलिस अधीक्षकों का तबादला, इनको मिली तैनाती

यह भी पढ़ें

नीता अंबानीNita Ambani

आधी आबादी के लिए नीता अंबानी ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हरसर्किल’

07/03/2021

दिव्यांग से विवाह करने पर प्रोत्साहन पुरस्कार योजना राशि 35 हजार निर्धारित

30/05/2021
double murder

बदमाशों ने युवक की निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंका, आरोपी फरार

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version