• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने आर्थिक ढांचे को तहस-नहस कर दिया: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
22/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को आज महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने आर्थिक ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। जनसामान्य का जिंदा रहना दूभर हो गया है।

उन्होंने(Akhilesh Yadav) कहा कि इस सरकार में लोग बेबस और लाचार हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। लोग कर्ज पर जीवन निर्वाह को मजबूर हो रहे हैं। महंगाई से परेशान होकर मजबूरी में कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है।सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है और अपराध बढ़ रहे हैं। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार लोगों के घरेलू बजट पर बुरा प्रभाव पड़ने से कर्ज बढ़ रहा है। लोगों की बचत दर घटी है और देनदारियां बढ़ी है। सेविंग में हम 50 साल पीछे हो रहे हैं। लोगों की आमदनी में भारी कमी चिंता जनक है।

महंगाई का असर तो रोजाना की खाद्य सामग्री और घरेलू उपयोग के सामान पर भी पड़ रहा है। तेल, घी, दाल, आटा, सब्जी की कीमतों पर कोई रोक न लगने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज के दाम बढ़ने से किसान की फसल की लागत बढ़ गयी है।

भवन निर्माण सामग्री ईंट, मौरंग, बालू आदि पर 18 फीसदी जीएसटी लगने से मध्यम वर्ग के सिर पर छत भी नहीं पड़ने वाली है। दवा और जांच महंगी होने से लोग परेशान होकर अपनी जमा पूंजी निकालने को मजबूर हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के चलते बैंक और बीमा में जमा पूंजी डूब जाने के डर से लोग अपनी बीमा पॉलिसी भी सरेंडर कर रह हैं। 47 फीसदी लोगों ने तो अपनी बीमा पॉलिसी सरेंडर कर दी है।

देश की अर्थव्यवस्था की जमीनी हकीकत जब निराशाजनक है तब लोगों को गुमराह करने के लिए कभी 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य और वैश्विकस्तर पर पांचवें से तीसरी श्रेणी में छलांग लगाने का दावा हैं जबकि लोगों की आमदनी घटने से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, पिछड़ों से जो वादे किए थे वे वादे ही जुमला निकले। भाजपा की गलत नीतियों का जनता भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में बेदखल कर करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

ऊंट पर निकली सवारी, प्लास्टिक को मिली अनोखी की विदाई

Next Post

सड़क हादसे में महिला की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

यह भी पढ़ें

23 dreaded Naxalites surrendered

बंदूकें थम रही हैं… 23 खूंखार नक्सलियों के सरेंडर पर बोले CM विष्णु देव साय

12/07/2025
BSP

UP Chunav 2022: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की सूची

28/01/2022
Dhanteras

धनतेरस के दिन कभी न खरीदें ये चीजें, माना जाता है अशुभ

16/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version