• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा’, बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

Writer D by Writer D
22/09/2023
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति के साथ पास हो गया है। बिल के पास होने के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। पीएम मोदी (PM Modi)  के बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और मोदी-मोदी के नारे लगाकर स्वागत किया। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसो हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये इतिहास बनाने का अवसर कोटि-कोटि जनों ने हमें दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है, तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है।

#WATCH | Women’s Reservation Bill | PM Narendra Modi says, “Today, I congratulate all women of the country. Yesterday and the day before, we witnessed the making of a new history. It is our fortune that crores of people gave us the opportunity to create that history.” pic.twitter.com/G5eMqEYOIg

— ANI (@ANI) September 22, 2023

बिल की राह में कई बाधाएं थीं

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ‘इस महिला आरक्षण बिल की राह में कई बाधाएं थीं। लेकिन जब इरादे नेक हों और प्रयासों में पारदर्शिता हो तो हम सभी बाधाओं को पार करते हुए परिणाम देखते हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।” इस बिल को संसद में इतना समर्थन मिला। मैं इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और सांसदों को धन्यवाद देता हूं।”

हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि कभी किसी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को कई दशकों से इंतजार था, वह सपना अब पूरा हुआ है। यह देश और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए खास समय है। हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।

PunjabKesari

‘जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मतबूत निर्णय लिए जाते हैं’

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मतबूत निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने महिला मतदाताओं को इसका श्रेय देते हुए कहा कि हमारी माताओं-बहनों ने भाजपा को पूरा समर्थन दिया। बढ़चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और भाजपा को मजबूती के साथ सत्ता में आने का मौका दिया।

भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है।

हमारा कमिटमेंट था, पूरा करके दिखाया

पीएम मोदी ने कहा, ‘लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से प्रयास कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है।’

नारी शक्ति को खुला आसमान दे रहा है भारत 

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए, आज भारत नारी शक्ति को खुला आसमान दे रहा है। आज देश, माताओं-बहनों-बेटियों के सामने आने वाली हर अड़चन को दूर कर रहा है।

बीते 9 वर्षों में हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया

उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में हमने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है। हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाई, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले।

‘आठ प्रश्न हल करने पर भी हो गया पास…’, विधानसभा में भर्ती प्रकरण में निकला मनमाफिक परिणाम

पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक साबित करता है कि देश को आगे ले जाने के लिए बहुमत के साथ एक मजबूत, निर्णायक सरकार की आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले संसद में महिला आरक्षण विधेयक की प्रति फाड़ दी थी, उन्होंने भी नारी शक्ति मजबूत होने के कारण इसका समर्थन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के नए युग की शुरुआत के लिए मैंने जो गारंटी दी थी, यह उसे पूरा करने का प्रमाण है।’

Tags: BJP headquarter at Delhidelhi newsnari vandan shakt actNational newspm modiWomen Reservation Bill
Previous Post

‘आठ प्रश्न हल करने पर भी हो गया पास…’, विधानसभा में भर्ती प्रकरण में निकला मनमाफिक परिणाम

Next Post

चार साल बाद हटाई गई मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी, जामिया मस्जिद में पढ़ेंगे नमाज

Writer D

Writer D

Related Posts

जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Next Post
Mirwaiz Umar Farooq

चार साल बाद हटाई गई मीरवाइज उमर फारूक की नजरबंदी, जामिया मस्जिद में पढ़ेंगे नमाज

यह भी पढ़ें

Aspirational municipal bodies

सीएम योगी ने की गोरखपुर मंडल में विकास कार्यों की समीक्षा

03/08/2022
salt

बढ़ते कर्ज से है परेशान, मुक्ति पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

09/03/2025
19th National Jamboree

19वें राष्ट्रीय जंबूरी के लिए लखनऊ तैयार, 23 नवंबर को होगा उद्घाटन

22/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version