• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवाद के बाद युवक ने चचेरे भाई की गोली मारकर कर दी हत्या

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Shot

Shot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में हुई कहासुनी के दौरान युवक ने अपने चचेरे भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली (Shot) मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रामनगर कोतवाली क्षेत्र के गौराचक गांव निवासी चंद्रपाल वर्मा व मंशाराम वर्मा सगे भाई हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंशाराम के पुत्र हरिओम व चंद्रपाल के इकलौते पुत्र रितेश वर्मा उर्फ रिंकू (35) के बीच खेती की जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा है।

बृहस्पतिवार रात हरिओम ने शराब पी और छोटे चचेरे भाई रिंकू को गाली दे रहा था। रिंकू के घर के सामने ही दोनों में हाथापाई भी हुई। इसी वक्त हरिओम घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और रितेश को गाेली (Shot) मार दी। गोली कनपटी पर लगते ही रितेश गिर गया। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही हरिओम व उसके परिजन फरार हो गए।

सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। घायल रितेश को अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव के हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

देर रात गांव पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। साथ ही आसपास तलाशी करवाई, जिसमें आरोपी के घर से वारदात में प्रयोग की गई बंदूक पुलिस ने बरामद की है।

Tags: barabanki newscrime news
Previous Post

MotoGP के ट्रैक पर अलग अंदाज में दिखे सद्गुरु, बोले- ट्रैक पर बाइक चलाना ज्यादा खतरनाक नहीं

Next Post

पुलिस के साथ मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा भारत: मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
Next Post
Arrested

पुलिस के साथ मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने बिजली कर्मियों को चेतावनी, शाम छह बजे तक काम पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त

18/03/2023
Diwali

दिवाली पर कराएं इस रंग का पेंट, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

03/11/2023
preity zinta

प्रीति जिंटा ने टीम और फैन्स के लिए लिखा भावुक मैसेज

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version