• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा एमएलए इरफान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें, पक्ष के गवाह ने तीसरे भाई को भी फंसाया

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Irfan Solanki

Irfan Solanki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में नया मोड़ आ गया है। इरफान (Irfan Solanki) की ओर से बचाव में पेश किया गया गवाह शुक्रवार को कोर्ट के सामने बयान से पलट गया और इरफान-रिजवान के खिलाफ ही बोलने लगा। गवाह ने घटनास्थल पर इरफान और रिजवान के अलावा उनके भाई अरशद की मौजूदगी का भी जिक्र किया।

उसने अरशद के बुलाने पर ही वहां पहुंचने की बात भी कही। इसके बाद अरशद के भी साजिश में शामिल होने की बात सामने आने पर उस पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इस गवाही से बचाव पक्ष की कहानी में नया मोड़ आ गया है। उधर बचाव पक्ष के वकीलों ने गवाह पर दबाव का आरोप लगाया है।

एमपीएमएलए कोर्ट में शुक्रवार को मोतीमोहाल निवासी ऋषभ गुप्ता को बचाव पक्ष ने कोर्ट में पेश किया। उससे एडीजीसी भाष्कर मिश्रा ने वारदात स्थल के संबंध में कई सवाल किए। एडीजीसी के मुताबिक जिरह के दौरान गवाह पहले कही बातों से पलट गया। उसने जानकारी दी कि वह इरफान (Irfan Solanki) के भाई अशरद को जानता है। उस दिन वह जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर में था। अशरद के बुलाने पर घटना स्थल पर पहुंचा था। वहां विधायक इरफान (Irfan Solanki) , उनके भाई रिजवान व अरशद पहले से मौजूद थे। वहां पहुंचते ही रिजवान ने उसका मोबाइल छीन कर खुद ही डायल 112 पर आग की सूचना दी थी। वादिनी नजीर फातिमा की वकील प्राची श्रीवास्तव का कहना है कि गवाह के बयान से रिजवान व अरशद की मौके पर होने की बात की पुष्टि हुई है।

गवाह पर दबाव बनाया गया

उधर विधायक इरफान (Irfan Solanki) के वकील शिवाकांत ने कहा कि गवाह तीन दिन से कोर्ट में पेश हो रहा है। पहले दिन ही गवाही व जिरह की अपील की गई थी। अभियोजन ने तैयारी न होने की वजह बताकर समय मांगा था। उस समय ही कोर्ट में बचाव पक्ष ने आशंका जता दी थी कि गवाह को अपने पक्ष में करने का दबाव बनाया जा सकता है।

दुनिया के लिए मिसाल है भारत की न्याय व्यवस्था: पीएम मोदी

पहले दिन गवाह ने कोर्ट में जानकारी दी थी कि वह घटनास्थल के पास से गुजर रहा था। लपटें देखकर डायल 112 पर सूचना दी। दूसरे दिन भी गवाह ने यही बात कही। तीसरे दिन जिरह में उसके बयान बदल जाने से साफ है कि उस पर दबाव बनाया गया है।

इरफान (Irfan Solanki) के तीसरे भाई पर भी शिकंजा

डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने सात नवंबर 2022 को सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी (Irfan Solanki) , उनके भाई रिजवान, इसराइल आटे वाला, शरीफ, शौकत अली पर कब्जे की नीयत से प्लाट में आगजनी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सुनवाई अंतिम दौर मे चल रही है। इस गवाह के पलटने से इरफान के तीसरे भाई अरशद की मुसीबत बढ़ सकती है। घटना स्थल पर मौजूदगी बताकर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

Tags: irfan solankikanpur news
Previous Post

दुनिया के लिए मिसाल है भारत की न्याय व्यवस्था: पीएम मोदी

Next Post

इस दिन होगा अयोध्या की रामलीला का भव्य आयोजन, 50 से ज्यादा सेलिब्रिटी करेंगे अभिनय

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
Ayodhya Ramlila

इस दिन होगा अयोध्या की रामलीला का भव्य आयोजन, 50 से ज्यादा सेलिब्रिटी करेंगे अभिनय

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

18/10/2021
Transport Minister Pratap Singh Khachariwas

राजस्थान के परिवहन मंत्री से ED ने की सख्ती से पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला

13/08/2020
Imran Khan

इमरान की बॉल पर विपक्ष क्लीन बोल्ड, 90 दिन में होगा बड़ा खेल

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version