• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 21 हजार मंत्रों का जाप: नेपाली बाबा

Writer D by Writer D
25/09/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण में रामलला ( Ramlala) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में इक्कीस हजार राम मंत्र का जाप किया जायेगा।

रामसेवकपुरम् में स्थित आश्रम में स्वामी आत्मानन्द उर्फ नेपाली बाबा ने आज कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर निर्माण में रामलला ( Ramlala) के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में इक्कीस हजार राम मंत्र का जाप किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में नौ दिनों तक इक्कीस हजार नाम जापक राम मंत्र का जाप भी होगा।सरयू तट पर दशकों कठिन परिश्रम करने वाले स्वामी आत्मानंद उर्फ नेपाली बाबा के संयोजन में नवदिवसीय सीताराम नाम जप यज्ञ का आयोजन किया जायेगा।

रामलला ( Ramlala)  के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरी रामनगरी राम मय नजर आयेगी। हर ओर राम मंत्र की गूंज होगी। हवन की सुगंध से पूरी अयोध्या का वातावरण भक्तिमय नजर आयेगा। साथ ही ग्यारह सौ दम्पत्तियों द्वारा एक हजार आठ शिवलिंग की स्थापना कर नौ दिनों तक पूजन-अभिषेक किया जायेगा। नेपाली बाबा ने 2015 में भी सरयू तट पर राम मंदिर निर्माण के लिये अनुष्ठान किया था। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिये सरयू तट पर एक लाख लोगों ने मेरे संकल्प पर राम नाम जप महायज्ञ किया था। अब राम मंदिर बनने के बाद महायज्ञ करने जा रहा हूं।

जेके टायर उत्तर प्रदेश में विस्तार के लिए तैयार

उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक रहे अशोक सिंहल से मैंने कहा था कि बारह साल के अंदर राम मंदिर बनकर रहेगा। सब कुछ राम की कृपा से हो रहा है।

नेपाली बाबा ने कहा “ हम नेपाल के नहीं हैं। नेपाल के राजा ने वहां यज्ञ कराने के कारण मेरा नाम नेपाली बाबा रख दिया। मैं धर्म सम्राट तपस्वी नारायण दास का शिष्य हूं। अयोध्या में हर मंदिर में राम नाम कीर्तन हो और आने वाले रामभक्तों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन करायें हर हिन्दू को ऐसा ही मनाना चाहिये।”

Tags: ayodhya newsram mandir newsram mandir nirmanRamlalaup news
Previous Post

जेके टायर उत्तर प्रदेश में विस्तार के लिए तैयार

Next Post

अवैध तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Dairy Sector
उत्तर प्रदेश

दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026: योगी सरकार के विजन से डेयरी सेक्टर को नई रफ्तार

17/04/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

अवैध तमंचा रखने वाला युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

यह भी पढ़ें

dhaba burnt

दलित युवक ने मुफ्त में मीट देने से किया इंकार तो दबंगों ने जलाकर राख कर दिया ढाबा

15/12/2020

सीएम पुष्कर ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, खटीमा सीट से लड़ेंगे चुनाव

27/01/2022
Suresh Khanna

छात्राओं को स्कूटी…, यूपी में आठ लाख, आठ हजार 736 करोड़ का बजट पेश

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version