• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगान दूतावास ने भारत में बंद किया कामकाज, सामने आई ये बड़ी वजह

Writer D by Writer D
01/10/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Afghan Embassy

Afghan embassy closed in India

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में रविवार को अफगानिस्तान के दूतावास (Embassy of Afghanistan) का बंद करने का फैसला लिया गया है। अफगानिस्तान में तख्तापलट और तालिबान शासन के आने के बावजूद भारत में पुरानी सरकार का दूतावास (Afghan Embassy) काम कर रहा था। इस दूतावास को बंद करने के पीछे मेजबान सरकार से समर्थन की कमी और अफगानिस्तान के हितों की पूर्ति की अपेक्षाओं को पूरा न कर पाने का हवाला दिया गया।

दूतावास (Afghan Embassy) को बंद करने को लेकर एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान (Islamic Republic of Afghanistan) के दूतावास ने रविवार से भारत में अपने परिचालन को बंद करने का फैसला किया है। बयान में कहा गया, ‘बेहद दुख, अफसोस और निराशा के साथ नई दिल्ली में अफगानिस्तान का दूतावास अपना परिचालन बंद करने के इस फैसले की घोषणा करता है।’ आगे कहा गया कि ‘दूतावास ने मेजबान सरकार से महत्वपूर्ण समर्थन की उल्लेखनीय कमी का अनुभव किया है, जिससे हमारी क्षमता और कर्तव्य में प्रभावी ढंग से बाधा पैदा हुई।’

दूतावास (Afghan Embassy) ने कहा कि यह निर्णय बेहद अफसोसजनक है। बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों और दीर्घकालिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद फैसला लिया गया। इसके अलावा दूतावास ने भारत में राजनयिक समर्थन (Diplomatic Support) की कमी का जिक्र किया। यह भी कहा गया कि हम भारत में राजनयिक समर्थन की कमी और काबुल में वैध सरकार की अनुपस्थिति के कारण अफगानिस्तान और उसके नागरिकों के सर्वोत्तम हितों की सेवा के लिए आवश्यक अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने में अपनी कमियों को स्वीकार करते हैं।

महीने के पहले दिन लगा ‘महंगाई’ का झटका, LPG के दाम में हुआ इजाफा

राजनयिकों के लिए वीज़ा नवीनीकरण (Visa Renewal) से लेकर सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समय पर और पर्याप्त समर्थन की कमी के कारण हमारी टीम में निराशा पैदा हुई और नियमित कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने की हमारी क्षमता बाधित हुई। दूतावास की ओर से यह बयान तब आया है जब अफगान दूतावास के राजदूत और अन्य वरिष्ठ राजनयिक भारत छोड़कर यूरोप और अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने शरण ली।

Tags: Afghan Embassydelhi newsembassy of afganistaninternational Newskabul newsNational news
Previous Post

महीने के पहले दिन लगा ‘महंगाई’ का झटका, LPG के दाम में हुआ इजाफा

Next Post

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
Indian Air Force helicopter made emergency landing

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

यह भी पढ़ें

piyush goyal

नवाचार और स्टार्टअप के प्रति युवाओं में उत्साह : पीयूष गोयल

06/10/2020
Car Accident

तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 3 की मौत

12/07/2025
Kamika Ekadashi

सफला एकादशी पर बन रहे है शुभ संयोग, जानें व्रत के नियम

20/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version