• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिद्दी ब्लैकहेड्स को इन उपायों से करें दूर

Writer D by Writer D
13/10/2025
in फैशन/शैली
0
Blackheads

Blackheads

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजकल बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमें कई त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक हैं ब्लैकहेड्स। ऑयली स्किन पर ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। ब्लैकहेड्स (Blackheads) दरअसल एक ऐसी समस्या है, जिसमें स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स और सीबम स्किन पोर्स पर धीरे-धीरे जमा हो जाते हैं और ये कुछ ही दिनों में फुंसियों या कील का आकार ले लेते हैं। ज्यादातर नाक के पास होने वाले इन ब्लैकहेड्स (Blackheads)  को हटाना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से निकलने का नाम नहीं लेते। इन्हें हटाने के लिए जरूरी नहीं कि आप हर बार पार्लर के ही चक्कर काटें और ढेरों रुपए खर्च करें। ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिनके इस्तेमाल से आप ब्लैकहेड्स (Blackheads) से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में…

ऑट्स और दही का स्क्रब

इसके लिए 2 बड़े चम्मच ओट्स लें। 3 बड़े चम्मच सादा दही लें। आप आधा नींबू का रस भी ले सकते हैं। सामग्री को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक आपको एक महीन पेस्ट न मिल जाए। इसे अपने नाक पर लगाएं और एक मिनट तक मसाज करें। स्क्रब को 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे गुनगुने पानी से धो लें। आप सप्ताह में एक बार इस मिश्रण से स्क्रब कर सकते हैं।

चावल का आटा

नाक के ब्लैकहेड्स (Blackheads) से छुटकारा पाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने नाक पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।

केले के छिलके

यह नैचुरल स्किन स्क्रब की तरह काम करता है, जो चेहरे से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और ब्लैकहेड्स (Blackheads)  हटाने और चेहरे पर ग्लो बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। सबसे पहले चेहरे को साफ करें और पके हुए केले के छिलके को उल्टी तरफ से ब्लैकहेड्स वाली जगह पर रगड़ें। 5-10 मिनट तक स्किन पर इसे रगड़ने के बाद 15 मिनट के लिए स्किन को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

शहद और शक्कर

नाक पर जमा ब्लैकहेड्स (Blackheads) को हटाने के लिए आप शहद और शक्कर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक पैन में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे धीमी आंच पर चीनी गलने तक मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसमें दो चम्मच ग्लिसरीन की मिक्स करें। इसे अपनी नाक पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

हल्दी

एंटीओक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी ब्लैकहेड्स पर असरदार साबित होती है। हल्दी में जरूरत के अनुसार नारियल का तेल मिलाएं और और पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और धो लें। इसे हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है।

Tags: beauty hacksBeauty tipsrid of blackheads
Previous Post

इस रंग के कपड़ों से अपने लुक को बनाएं ट्रेंडी

Next Post

अंडरआर्म्स से आती बदबू को दूर करने के लिए आज़माएं ये नुस्खें

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Underarms

अंडरआर्म्स से आती बदबू को दूर करने के लिए आज़माएं ये नुस्खें

यह भी पढ़ें

showik rhea chakraborty

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने शौविक की रिमांड को लेकर सेशन कोर्ट में दी अर्जी

21/09/2020
Jyoti Malhotra

आतंकी हमले से पहले पहलगाम गयी थी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, फिर पाकिस्तान के लिए हुई रवाना

19/05/2025

वैज्ञानिकों ने किया कमाल, चांद की मिट्टी में उगाए पौधे

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version