• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारतीय जनता पार्टी के नेता बन गए हैं भू माफिया: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
08/10/2023
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने वोट के लिए ईडी सीबीआई का सहारा लेकर दूसरों को अपमानित कर रही है।

अपने निजी सहायक विजय शाक्य के पिता लालाराम के निधन पर शोक जताने के बाद इटावा में पत्रकारों से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जो सरकार में रहता है वो ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल करता है। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन भाजपा ने सब सीमाएं लांघ दी। वह केवल अपने वोट के लिए, दूसरों को अपमानित करने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के जिन जिन नेताओं की संपति लगातार बढ़ रही है उनकी जांच कब होगी।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी से सहयोग ले और बीजेपी को हराए उस दिशा में समाजवादी पार्टी काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिसकी सरकार होती है ईडी सीबीआई संस्थाओं का इस्तेमाल करता है। यह संस्थाएं पहले कभी किसी ने इस्तेमाल की होंगी, आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सीमाएं लांघ दी हैं। कानपुर देहात में जमीन के विवाद में दो लोगों की जान चली गई जमीन को लेकर विवाद हुआ है। सरकार को देखना चाहिए था कि जमीन के विवाद में जान जाने वालों ने कितनी एप्लीकेशंस अधिकारियों को दीं है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि देवरिया की घटना के लिए सरकार स्वयं दोषी है, भाजपा राजनीति कर रही है, इतना अन्याय नहीं करना चाहिए कि लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएं। देवरिया की घटना का राजनीतिक लाभ लेने में जुट गई है भाजपा, इस तरह की घटनाएं बढ़ेगी, कम नहीं होंगी। भारतीय जनता पार्टी के नेता भू माफिया बन गए हैं, अयोध्या, गोरखपुर,कानपुर, वाराणसी में भाजपा के लोग सबसे ज्यादा जमीनों का कागजों से खिलवाड़ कर रही है।

श्री यादव ने देवरिया कांड में 6 लोगो की जान चली गई। इस घटना के लिए सरकार दोषी है। अब भाजपा इस माम का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है जबकि सरकार को पता होना चाहिये कि ऐसे मामलों का राजनीति नहीं करनी चाहिये। अगर सरकार इसका राजनीतिक लाभ लेगी तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी।

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और सपा नेता अबू आजमी के घर छापेमारी पर कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों का पहले भी सरकारें प्रयोग करती रही हैं। अब वही काम भाजपा कर रही है। भाजपा को अपने नेताओं की भी जांच करा लेनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने वोट के लिए ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का सहारा लेकर दूसरों को अपमानित करने का काम रही है। भाजपा अपने नेताओं का आंकलन स्वयं खुद करें कि किन-किन नेताओं की संपत्ति बढ़ गई है यह देखना चाहिये। उन भाजपाइयों पर कार्रवाई कब होगी? सबसे अधिक भू-माफिया भाजपा ने पैदा किये हैं। जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग बड़ी-बड़ी जमीनों के काम कर रहे हैं और भू-माफिया बन गए हैं। अयोध्या, गोरखपुर कानपुर, वाराणसी में भाजपा के लोग सबसे ज्यादा जमीनों का कागजों से खिलवाड़ कर रहे हैं।

आगामी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर कहा कि समाजवादी पार्टी बीजेपी को हराना चाहती है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस से सहयोग ले और मप्र में बीजेपी को हराए । उस दिशा में समाजवादी पार्टी काम कर रही है। सपा बीजेपी को हराने में कांग्रेस का सहयोग करेगी।

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने यूपी की कानून व्यवस्था पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अन्याय चरम सीमा पर पहुंच गया है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है, जनता इस सरकार में सबसे ज्यादा दुख तकलीफ में है, किसी भी व्यक्ति को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारी भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने ने कहा कि धान की फसल तैयार है खरीद के लिए सरकार की कोई तैयारी नहीं है, सरकार का कोई इंतजाम नहीं है, सरकार गरीब और किसान की नहीं है, बड़े लोगों की है। नोटों की जमा करने की आखिरी तारीख आज है और कहीं ऐसा ना हो कि भाजपा फिर से तारीख बढ़ा दे क्योंकि बीजेपी के जानने वालों के पूरे पैसे जमा नहीं हुए होंगे।

Tags: akhilesh yadavEtawah newsup news
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट के तहत भू-माफिया की करोड़ों रूपये की संपत्ति कुर्क

Next Post

पेड़ से लटकता मिला टेंपो चालक का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
Next Post
The entire family was found dead

पेड़ से लटकता मिला टेंपो चालक का शव

यह भी पढ़ें

Former Chief Minister Digvijay Singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार

11/07/2021
ajay tabbu

अजय देवगन की वजह से अब तक कुंवारी हैं तब्बू

04/11/2020
Rubika Paharia

एक और श्रद्धा: साहिबगंज में 12 टुकड़ों में मिला युवती का शव, पति हिरासत में

18/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version