• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिसंबर माह में प्रारंभ हो जाएगी हवाई यातायात सेवाएं

Writer D by Writer D
08/10/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Shri Ram International Airport

Shri Ram International Airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में है। भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Shri ram International Airport) के निर्माण का कार्य भी तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जनवरी माह में भव्य श्रीराम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले दिसंबर माह तक अयोध्या में हवाई यातायात सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का 85 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Shri ram International Airport) अयोध्या के विभिन्न कार्यों के प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। फेज वन के सभी कार्यों को दिसंबर 2023 तक पूर्ण कर इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के समस्त कार्यों को तीन फेजों में किया जाना है। इसके लिए परियोजना में सम्मिलित कुल 821 एकड़ भूमि अर्जन का शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर एयरपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दिया गया है। एयरपोर्ट के फेज–वन के 2200 मीटर लंबे व 45 मीटर चौड़े रनवे का कार्य शत–प्रतिशत पूर्ण है। भविष्य में रनवे को 3750 मी तक बढ़ाए जाने की योजना है। इसके लिए भी भूमि अर्जन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाइट लैंडिंग तथा कोहरे एवं धुंध में लैंडिंग के लिए कैट–वन एवम् रेसा सुविधाओं का कार्य भी शत–प्रतिशत पूर्ण हो गया है। एयरक्राफ्टों के लैंडिंग के लिए लगाई गई लाइटिंग का कार्य पूर्ण है। एटीसी टॉवर का भी शत–प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए आने वाली रुकावटों को दूर कर दिया गया है। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के एयरक्राफ्ट के परिचालन से पूर्व एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) में शामिल विभिन्न घटकों यथा लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डीएमई आदि के समस्त चरणों का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है।

उन्होंने निर्माणाधीन टर्मिनल बिल्डिंग एवम् एप्रन आदि की प्रगति के संबंध में बताया कि एक एप्रेन (चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा) का कार्य पूर्ण है तथा दूसरे एप्रेन (चार एयरक्राफ्टों के पार्किंग की सुविधा) के कार्य को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है जिसे इसी माह पूर्ण कर लिया जाएगा। डीएम के अनुसार एयरपोर्ट के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आ गई हैं। एयरपोर्ट के संचालन के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होते ही इसी कैलेंडर ईयर में एयरपोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अयोध्या धाम तक आने जाने के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन की उच्च स्तर की सुविधा उपलब्ध होगी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संचालन प्रारंभ होने से एयरबस ए320 जैसे एयरक्राफ्ट के लैंडिंग की सुविधा अयोध्या धाम के एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जाएंगी।

बता दें कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Shri ram International Airport)  बिल्कुल उसी तरह बनाया जा रहा है जिस तरह श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यहां तक कि उसमें भी वही पत्थर लगाए जा रहे हैं और वैसी ही नक्काशी की जा रही है। एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही यात्रियों को अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का एहसास ही नहीं होगा बल्कि उसकी झलक भी दिखाई देगी।

Tags: ayodhya newsShriram International Airportup news
Previous Post

22 हजार नये कैमरों से सेफ सिटी पर रहेगी “पैनी नजर”

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम ‘सिंधु’ भी वापस ला सकते हैं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम 'सिंधु' भी वापस ला सकते हैं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Sonu Sood

कोरोनावायस को लेकर सोनू सूद ने कसी कमर, कहा-हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद

24/12/2022
Dark Neck

गर्दन का कालापन होगा दूर, आज़माएं ये आसान टिप्स

12/06/2026
Vijay's party leader arrested

विजय की रैली में भगदड़ में अब तक 39 की मौत, FIR दर्ज

28/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version