• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है ‘वैक्सीन वार’: योगी

Writer D by Writer D
09/10/2023
in उत्तर प्रदेश, उन्नाव, राजनीति
0
cm yogi in unnao

cm yogi in unnao

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/उन्नाव। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को उन्नाव के ग्राम डौंडियाखेड़ा में 804 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव रामबख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कहा कि भारत की सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार यह अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पक्ष-पितृपक्ष है। आजादी की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा रामबख्श सिंह की भव्य-दिव्य प्रतिमा के लोकार्पण का सौभाग्य मिला है। सीएम (CM Yogi) ने शारदीय नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दीं। सीएम ने यूपी के युवाओं से वैक्सीन वार फिल्म देखने का आह्वान करते हुए षडयंत्रों करने वालों को बेनकाब करने की अपील की।

सीएम (CM Yogi) ने की अपील- यूपी का हर युवा जरूर देखे वैक्सीन वार फिल्म

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि भारत में कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन व 220 करोड़ फ्री वैक्सीन देने का कार्य हुआ है। नई फिल्म आई है-वैक्सीन वार, इसमें आप देखेंगे कि भारत की शानदार वैज्ञानिक उपलब्धियों को लेकर भारत ने दुनिया के अंदर क्या मिसाल प्रस्तुत की है।भारत के खिलाफ षडयंत्र करने वाले शत्रुओं को बेनकाब करने वाला, भारत के महान वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए अनुसंधान व भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है वैक्सीन वार। हर विद्यार्थी-युवा से कहूंगा कि इस फिल्म को जरूर देखें और भारत की वैज्ञानिक उपलब्धि पर गौरव की अनुभूति करें। उन षडयंत्रों को समझें, जो भारत व भारतीयता के खिलाफ की जा रही है। ऐसा करके कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं।

इन लोगों को समझने, कृत्यों को एक्सपोज करने और दुनिया के सामने बेनकाब किए जाने की आवश्यकता है। वैक्सीन वार उस दिशा में किया गया बेहतरीन प्रयास है। इन्हें जनसमर्थन प्राप्त होना ही चाहिए। मैं आह्वान करुंगा कि यूपी का हर युवा इस फिल्म को देखने जरूर जाए। जब देश महामारी से लड़ रहा था, यह लड़ाई व्यक्ति की नहीं थी। जब कैप्टन के रूप में प्रधानमंत्री लीड कर रहे थे, तब कुछ लोग दुष्प्रचार कर इस लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास कर रहे थे। वैक्सीन वार जैसी फिल्म में देश के खिलाफ होने वाले षडयंत्र व चेहरों को भी देख सकते हैं, जो देश के खिलाफ षडयंत्र करने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतते।

हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्नाव

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उन्नाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जगह है। न केवल धार्मिक व आध्यात्मिक जागरण के लिए, बल्कि अनेक सुप्रसिद्ध संतों ने जन्म लेकर और कर्मभूमि बनाकर इस क्षेत्र को सदैव जीवंत बनाए रखने में योगदान दिया। अनेक विभूतियों का सानिध्य इस धऱती को मिला है। इस धरा पर क्रांतिकारी नायक-महानायकों ने जन्म लिया है। अपने कृतित्व से इस धरा को धन्य करते हुए आने वाली पीढ़ी के सामने नई पहचान प्रदान की है।

सीएम (CM Yogi) बोले-एशियन गेम्स में मेडल के रूप में लगी भारत की सेंचुरी

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि मौजूदा काल में भारत ने दुनिया के सामने मानक बनाए हैं। पहली बार एशियन गेम्स में मेडल के रूप में भारत की सेंचुरी लगी। पहली बार भारत ने सौ से अधिक पदक जीते। 2018 में हुए एशियन गेम्स में 70 पदक जीते थे, इस बार 107 मेडल भारत ने जीते। यह नए भारत के नए सामर्थ्य को प्रदर्शित करता है।

संसद में पास हुआ नारी वंदन, अभिनंदन अधिनियम

जी-20 सम्मेलन हुआ तो भारत की संसद ने नारी वंदन, अभिनंदन अधिनियम भी पारित किया। संसद, राज्यों की विधान परिषद व सभाओं में 33 फीसदी आरक्षण की सुविधा महिलाओं प्रतिनिधियों को मिलेगी। इसके लिए भाजपा ने यूपी के अंदर हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सम्मेलन करने का संकल्प लिया है। नारी शक्ति की तरफ से प्रधानमंत्री जी का आभार।

देश की आजादी को लेकर था राजा रामबख्श सिंह का अभियान

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि राजा रामबख्श सिंह का अभियान देश की आजादी को लेकर था। 1857 के प्रथम स्वातंत्र्य समर से सभी अवगत हैं। यूपी के लाल मंगल पांडेय ने बैरकपुर में इसका आह्वान किया तो कहीं मेरठ-झांसी, कहीं बिठूर, कहीं गोरखपुर में, कौन ऐसा क्षेत्र था जो अछूता रहा हो। एक तरफ झांसी की रानी लक्ष्मीबाई तो एक तरफ तात्या टोपे के नेतृत्व में बिठूर के अंदर, राजा रामबख्श सिंह- बेनीमाधव सिंह के नेतृत्व में यह लड़ाई मजबूती से लड़ी गई। पहली बार भारत ने अहसास कराया था कि मिलकर देश के अंदर से विदेशी हुकूमतों की जड़ों को उखाड़ फेंकने में सफल हो सकते हैं। देखते ही देखते आजादी की नई लौह आगे बढ़ी।

चौरीचौरा की घटना इसका परिणाम था। मजदूरों-किसानों ने उस समय नए आजादी के आंदोलन को बढ़ाया। लखनऊ की काकोरी की घटना 100 साल की यात्रा शानदार भारत की यात्रा होगी। दुनिया को नेतृत्व देने वाली भारत की यात्रा होनी चाहिए। विकसित भारत के लिए पंच प्रण हर भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है। जी-20 उसकी नई शुरुआत है, जिसने भारत के सामथर्य का वैश्विक मंच पर लोहा बनवाया है।

ग्रेटर नोएडा में कमर्शियल फुटप्रिंट बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

कार्यक्रम में परिवहन राज्यमंत्री/उन्नाव के प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, सांसद साक्षी महराज, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, विधायक आशुतोष शुक्ल, अनिल सिंह, पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबाराव दिवाकर, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान, राज बहादुर सिंह चंदेल, राणा बेनीमाधव सिंह समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान शीला सिंह आदि की मौजूदगी रही।

सीएम (CM Yogi) ने किया सम्मानित, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

सीएम (CM Yogi) ने कार्यक्रम में महिला अंडर-18 टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड को हराने वाली भारतीय टीम की सदस्य अर्चना निषाद को सम्मानित किया। इसके पश्चात गोरक्षपीठाधीश्वर ने अर्पित व अनाया का अन्नप्राशन संस्कार कराकर उन्हें दुलार किया। सीएम ने आयुष्मान योजना के दो बच्चों को भी सम्मानित किया।

Tags: cm yogiunnao newsup news
Previous Post

माफिया अतीक अहमद का बेटा बाल गृह से रिहा, CWC ने बुआ को किया सुपुर्द

Next Post

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
Next Post
International Ram Katha Museum

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास संभालेगा अयोध्या के राम कथा संग्रहालय की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

घर का जाल तोड़कर बदमाश नकदी समेत जेवरात लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

18/01/2021
Floating Bridge

उद्घाटन के एक दिन बाद ही पानी में बह गया फ्लोटिंग ब्रिज, सरकार ने कही यह बात

28/02/2024
Suicide

प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

05/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version