• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद: योगी

Writer D by Writer D
11/10/2023
in उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। चुनाव के समय विपक्षियों को जाति की याद आती है। बाकी साढ़े चार साल विपक्ष सोता रहता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मिशन रोजगार के अंतर्गत युवाओं को सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीयता के भाव के साथ भारत एक नई उचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है।

पं दीनदयाल के संकल्पों को आगे बढ़ा रही डबल इंजन सरकार

सीएम योगी (CM Yogi)  ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं विराट किसान संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन अन्नदाता किसानों के लिए समर्पित था। उन्होंने हर हाथ को काम और हर खेत को पानी का नारा दिया था। डबल इंजन की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भाव के साथ कार्य कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारत को समृद्धि के पथ पर अग्रसित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने गांव, किसान, नौजवान और महिलाओं को माध्यम बनाया है, जिसके परिणाम आज हम सबके सामने है।

22 लाख हेक्टेयर भूमि को मिली अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि धरती माता के स्वास्थ्य की चिंता प्रधानमंत्री मोदी ने की। इसके लिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2014 में स्वायल हेल्थ कार्ड की व्यवस्था की गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को उनकी फसल की क्षति पूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सिर्फ उत्तर प्रदेश में छह वर्ष में 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही लघु और सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया गया।

पीएम की दूरदर्शिता के कारण एशियन गेम्स में मेडल्स की बरसात

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तो देश समृद्ध होगा। आजादी के बाद पहली बार एमएसपी के जरिए किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तीन किस्तों में प्रदेश के 2 करोड़ 62 लाख किसानों को छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि इस बार के एशियन खेलों में भारत के मेडल्स की संख्या में वृद्धि हुई है। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार भी खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए हर गांव में खेल का मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जनपद स्तर पर स्टेडियम का निर्माण करा रही है। युवक और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराकर खेलकूद की गतिविधियों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन

अपने संबोधन से पहले सीएम योगी (CM Yogi) ने ग्रामोद्योग केन्द्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में काम करने वाली महिलाओं से बात की और उनका हाल जाना। साथ ही उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उसका अवलोकन किया। इसके अलावा सीएम योगी ने प्राकृतिक और जैविक खेती करने वाले चार किसानों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, डेयरी विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, गौ उद्योग केंद्र के अध्यक्ष महेश गुप्ता, स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू, मेला समिति के अध्यक्ष सोहनलाल सहित भारी संख्या में आस-पास के जनपदों के किसान मौजूद थे।

Tags: cm yogimathura news
Previous Post

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत: सीएम योगी

Next Post

बक्सर में डीरेल हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली से कामाख्या जा रही थी ट्रेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Environmental Protection
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण को नई गति, योगी सरकार ने इको क्लब्स के लिए जारी की ₹65.64 करोड़ की लिमिट

29/06/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Haryana-Rajasthan water agreement
राष्ट्रीय

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Next Post
North East Express

बक्सर में डीरेल हुई नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दिल्ली से कामाख्या जा रही थी ट्रेन

यह भी पढ़ें

सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी

चक्का जाम : सड़कों पर बैठे प्रदर्शनकारी, दिल्ली में 10 मेट्रो स्टेशन बंद

06/02/2021
Jammu and Kashmir Police

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शामली में युवक को उठाया, जानें पूरा मामला

24/07/2021
Bus overturned on Gangotri Highway

गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, CM धामी ने जताया दुख

23/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version