• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’11 लाख लोग छोड़े दें गाजा’, इजरायल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Writer D by Writer D
13/10/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Israel-Hamas War

Israel-Hamas War

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमास से लड़ाई (Israel-Hamas War) के बीच इजरायल की सेना (IDF) ने गाजा के लोगों को उत्तरी गाजा खाली करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। आईडीएफ ने शुक्रवार को गाजा के आम लोगों से कहा है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए गाजा के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं। इजरायल ने उत्तरी गाजा के 11 लाख लोगों को इलाका खाली करने का निर्देश दिया है जिसे लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल है। संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि इतने बड़े पैमाने पर 11 लाख लोगों के दक्षिणी गाजा जाने से बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

इजरायली सेना (Israelian Army) ने गाजा के लोगों के लिए बयान जारी करने से पहले संयुक्त राष्ट्र से कहा था कि उत्तरी गाजा में रहने वाले 11 लाख लोग दक्षिणी गाजा में चले जाएं।

इसके बाद आईडीएफ ने गाजा के लोगों के नाम एक बयान जारी कर कहा, ‘आप शहर में दोबारा तभी वापस आएंगे जब अगला बयान जारी कर आपको शहर में आने की अनुमति दी जाएगी। हमास के आतंकी गाजा शहर के घरों में बनी सुरंगों और गाजा के निर्दोष लोगों के घरों के अंदर छिपे हुए हैं। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए गाजा शहर के दक्षिणी हिस्से में चले जाएं और अपने परिवार को हमास के उन आतंकियों से दूर रखें जो आपको ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।’

बयान में इजरायली सेना ने कहा कि आने वाले दिनों में आईडीएफ गाजा शहर में बड़े ऑपरेशन करेगा और आम लोगों को नुकसान से बचाने की पूरी कोशिश करेगी।

इजरायली सेना की उत्तरी शहर खाली करने की चेतावनी के बाद से ही गाजा में भारी अफरा-तफरी फैल गई है। संयुक्त राष्ट्र भी इस बात को लेकर चिंतित है कि 11 लाख लोग इतने कम समय में कैसे शहर खाली कर दूसरी जगह जा सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने अपने एक बयान में कहा कि इतने बड़े पैमाने पर लोग शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जाते वक्त हमले की चपेट में आ सकते हैं।

हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई की तैयारी में इजरायल (Israel) 

इजरायल (Israel) ने गाजा से लगी अपनी दक्षिणी सीमा पर तीन लाख से अधिक सैनिक, तोपखाने और टैंक जमा कर लिए है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि इजरायली सेना गाजा में घुसकर हमास के खिलाफ जमीनी कार्रवाई कब शुरू करेगी।

लेबनान में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई राजदूत इयान पार्मेटर ने अलजजीरा से बात करते हुए कहा कि गाजा पर इजरायली का जमीनी हमला इस हफ्ते के अंत तक शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि इजरायली जमीनी ऑपरेशन में भारी संख्या में मौतें होंगी।

ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में विश्लेषक पार्मेटर ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि अगर इजरायल गाजा के अंदर जाता है तो इससे उसके भी बहुत से सैनिक मारे जाएंगे। इजरायल के इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में गाजा के नागरिक भी मारे जाएंगे।’

Israel-Hamas War: भारत के स्टैंड के खिलाफ बोलने पर होगा एक्शन, सीएम योगी ने दिया सख्त आदेश

इजरायल की गाजा के लोगों को दक्षिण में चले जाने की चेतावनी को लेकर पार्मेटर ने कहा, ‘लोगों को इलाका खाली करने का निर्देश जारी कर इजरायल यह चेतावनी दे रहा है कि वो गाजा शहर के अंदर आ रहे हैं।

Tags: # world newsinternational NewsIsrael-Gaza warisrael-hamas conflictIsrael-Hamas warIsrael-Palestine violence
Previous Post

बरेली जेल में बंद बबलू श्रीवास्तव को लेने आएगी प्रयागराज पुलिस, सामने आई ये बड़ी वजह

Next Post

13 साल बाद आया रामपुर कारतूस कांड का फैसला, सभी दोषियों को 10 साल की कैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Next Post
Rampur Kartoos Kand

13 साल बाद आया रामपुर कारतूस कांड का फैसला, सभी दोषियों को 10 साल की कैद

यह भी पढ़ें

PDA Kanwad

PDA कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त, गंगाजल से धोएंगा अखिलेश यादव के चरण

07/07/2025
fardeen khan

फरदीन खान कर रहे हैं बॉलीवुड में कमबैक, डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया कन्फर्म

06/12/2020
Mayawati

मायावती का यू टर्न, सपा को बताया लाचार और कमजोर

21/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version