• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन होगी श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी की मौजूदगी में विराजेंगे श्रीराम

Writer D by Writer D
13/10/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। देश में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व समाप्ति के तुरंत बाद श्रीराम की नगरी अयोध्या में उत्सवों का दौर शुरू हो जाएगा। श्री रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। पीएम मोदी (PM Modi) की मौजूदगी में दिन में 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच शुभ मूहुर्त में श्रीराम मंदिर में विराजेंगे। श्री रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र (Mrigashira Nakshatra) में होगी। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा।

उसी दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान होगा। 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा विधान जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में 16 जनवरी से विधान शुरू हो जाएगा। उस दिन मंदिर ट्रस्ट की ओर से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान, विष्णु पूजन और गोदान होगा। 17 जनवरी को मूर्ति के साथ अयोध्या धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यह शोभायात्रा रामनगरी के पांचकोस की परिधि में भ्रमण करेगी। 18 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की विधि प्रारंभ कर दी जाएगी, जिसमें वास्तु पूजन, वरुण पूजन आदि होगा।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद उतारी जाएगी आरती श्रीराम मंदिर ट्रस्ट (Shri Ram Mandir Trust) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 जनवरी को अग्निस्थापना और 20 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह को सरयू से लाए गए 81 कलशों के जल से धोने के बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास कर्मकांड किया जाएगा।

कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल

21 जनवरी को रामलला को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा और 22 जनवरी को मृगशिरा नक्षत्र में श्री रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसमें षोडशोपचार के बाद मूर्ति का अक्षत पूजन होगा। उसके बाद नए मंदिर में विराजमान रामलला (Ramlala) की पहली आरती उतारी जाएगी।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionram mandir nirmanRamlala pran pratishthaup news
Previous Post

संजय सिंह को तगड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Next Post

इजरायल-फिलस्तीनी युद्ध के बीच शिया धर्म गुरु ने दिया विवादित बयान, हमास की तुलना भगत सिंह-चंद्रशेखर आजाद से की

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

23/10/2026
Main Slider

घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकताः मुख्यमंत्री

23/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
Next Post
Kalbe Jawad

इजरायल-फिलस्तीनी युद्ध के बीच शिया धर्म गुरु ने दिया विवादित बयान, हमास की तुलना भगत सिंह-चंद्रशेखर आजाद से की

यह भी पढ़ें

ओवैसी का पीएम पर हमला, कहा- 56 इंच का सीना होता तो चीन को सबक सीखा चुके होते

08/02/2021

नई शिक्षा नीति से नौजवानों मे जागृत होगा आत्मविश्वास : कलराज मिश्र

19/11/2021
Tafazul Islam

Assam Gang Rape: आरोपी की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस हिरासत से भगाने की भागने की कोशिश

24/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version