• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब छठ पूजा पर घर जाने वालों को नहीं रहेगी टिकट की टेंशन, रेलवे चलाएगा स्‍पेशल ट्रेनें

Writer D by Writer D
14/10/2023
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Train

Train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। छठ पूजा (Chhath Puja) पर घर जाने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। इस त्‍योहार पर ट्रेनों (Trains) में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रेलवे ने 4 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये स्‍पेशल ट्रेनें पटना जंक्शन, आनन्द विहार टर्मिनल, गया और जयनगर के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्‍बे लगे होंगे। इन ट्रेनों का संचालन 23 नवंबर से शुरू हो जाएगा।

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 03255 पटना जंक्‍शन-आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को पटना जंक्‍शन से रात 10.20 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 03:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 03256 आनन्द विहार टर्मिनल – पटना जंक्‍शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनल से रात 11.30 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 05.20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दानापुर, आरा जंक्शन, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर आते और जाते वक्‍त रुकेगी।

पटना जंक्शन- आनंद विहार टर्मिनल स्‍पेशल ट्रेन (Train)

02391 पटना जंक्शन-आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना जंक्शन से रात 10.20 बजे प्रस्‍थान करेगी। अगले दिन यह दोपहर 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02392 आनन्द विहार टर्मिनल – पटना जंक्‍शन स्पेशल ट्रेन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.30 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 05:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

गया-आनंद विहार टर्मिनल स्‍पेशल ट्रेन (Train)

गाड़ी संख्या 03635 गया-आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर से 8 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को गया से दोपहर 02.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी। वापसी में 03636 आनंद विहार टर्मिनल– गया सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 9 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 07.00 बजे छूटेगी और अगले दिन रात 08:45 बजे गया पहुंच जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभूआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्‍पेशल ट्रेन (Train)

गाड़ी संख्या 05557 जयनगर-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 5 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से सुबह 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी. 05558 आनन्द विहार टर्मिनल – जयनगर स्पेशल ट्रेन 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनल से सुबह 07.30 बजे छूटेगी और सुबह 06:30 बजे जयनगर पहुंच जाएगी.रास्ते में मधुबनी, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, मुरादाबाद और गाज़ियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

Tags: Chhath PujaChhath Puja 2023railwayspecial trains for Chhath Puja
Previous Post

‘फिर से लाउडस्पीकर लगाया जाना स्वीकार्य नहीं’, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

Next Post

लैंडिंग के दौरान पलटा हेलीकॉप्टर, लगी भयानक आग, पायलट गंभीर रूप से घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Helicopter

लैंडिंग के दौरान पलटा हेलीकॉप्टर, लगी भयानक आग, पायलट गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें

Bollywood Controversies

साल 2022 में विवादों में रहे बॉलीवुड के ये सितारे

23/12/2022

इस वजह से खुल सकता है मनुष्य का भेद

12/08/2023
18 devotees died in a road accident in Deoghar

देवघर में बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 18 कांवड़ियों की मौत

29/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version