• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर थाना रोजा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है।

छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अश्लील हरकत और मानसिक उत्पीडन करने का आरोप लगाया है। प्रधान अध्यापक अश्लील हरकत करने के बाद छात्राओ को दस रूपये देता था और कहता कि घर पर किसी को मत बताना। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि थाना रोजा क्षेत्र के बरतारा के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा से विद्यालय का प्रधान अध्यापक आसिफ जमाल (42) अश्लील हरकते करता था।

छात्रा ने शुक्रवार को अपने परिजनों को बताया कि स्कूल के प्रधान अध्यापक उसे ब्लैक बोर्ड पर लिखवाने तथा पढ़ने के दौरान अश्लील हरकत करते हैं और फिर 10 रूपये देकर कहते हैं कि घर पर किसी को मत बताना। इसके बाद छात्रा के परिजन ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे तो कई अन्य छात्राओं ने भी अश्लील हरकत करने की बात बताई।

मीना ने बताया कि इसके बाद पीड़ित छात्रा के परिजन ने आरोपी आसिफ जमाल के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पाक्सो तथा अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी आसिफ जमाल को गिरफ्तार कर लिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें एक ग्रामीण ने फोन करके घटना की सूचना शुक्रवार को दी थी जिसके बाद वह तत्काल विद्यालय पहुंचे मौके पर मौजूद ग्रामीणों और छात्राओ के परिजनो तथा छात्राओं से इस मामले में जानकारी करने के बाद आरोपी प्रधान अध्यापक आसिफ जमाल को तत्काल निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की तीन सदस्यीय एक कमेटी बनाई गई है,जिसमें एक महिला अधिकारी को भी शामिल किया गया है। टीम को निर्देश दिया गया कि जल्द पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट दे जिससे आरोपी प्रधान अध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।

Tags: crime newsshahjhanpur news
Previous Post

संपत्ति विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Next Post

सीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने नई जेलों के निर्माण और क्षमता विस्तार से ओवरक्राउडिंग पर लगाया ब्रेक

24/09/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

यह भी पढ़ें

shivraj singh chauhan

सीएम शिवराज ने क्रिकेट टूर्नामेंट में करी बैटिंग, बोले- फ्रंट फुर पर खेलेंगे अब तो….

22/02/2021
राहुल गांधी Rahul Gandhi

राहुल गांधी, बोले-इस बार दशहरे में ‘रावण’ का नहीं, पीेएम का पुतला जलाया गया

28/10/2020
Asim Waqar

मायावती ने मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट बेचा, एहसान ना जताएं : असीम वकार

05/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version